सामना संवाददाता / मुंबई
अंबरनाथ में मानसून के थमते ही औद्योगिक क्षेत्रों में स्थित कंपनियों से निकलने वाली रासायनिक गैस के कारण घर से बाहर निकलकर खुली हवा में सांस लेना नागरिकों को दुर्लभ हो गया है। परिणामस्वरूप नागरिकों को खुद को घरों में बंद कर लेने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
गौरतलब हो कि पिछले कुछ दिनों से अंबरनाथ पश्चिम स्थित मोरीवली औद्योगिक क्षेत्र से रासायनिक गैस निकल रही है। जिसके कारण अंबरनाथ पूर्व और पश्चिम भागों में रासायनिक धुआं पैâल रहा है। इससे नागरिकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि पिछले कुछ वर्षों से अंबरनाथ और बदलापुर शहरों में आम नागरिक औद्योगिक प्रदूषण के प्रभावों से जूझ रहे हैं। नालों और नदियों में छोड़े जा रहे सीवेज को बिना प्रक्रिया किए नदी में छोड़े जाने से प्रदूषण बढ़ रहा है। इसके कारण नदी में जलीय जीव प्रभावित हो रहे हैं। इसके साथ ही अंबरनाथ शहर से निकलने वाले रासायनिक सीवेज वालधुनी नदी में छोड़े जाने से नदी का रंग पिछले दिनों पीला हो गया था। अंबरनाथ स्थित मोरीवली इलाके में एक औद्योगिक इस्टेट से लगातार रासायनिक गैस निकलने की बात सामने आई है। इसके कारण अंबरनाथ के अधिकांश पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों के लोगों को दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है। पिछले शुक्रवार को अंबरनाथ के इसी इलाके से गैस का रिसाव हुआ था। इसी प्रकार गत मंगलवार की रात को भी रासायनिक गैस निकली थी। इसके कारण लादी नाका, विमको नाका, मोरीवली, बी केबिन रोड, निसर्ग ग्रीन, ग्रीन सिटी, मोरीवली गांव और आसपास के इलाकों में धुंआ पैâल गया था, जिसके कारण हर जगह धुआं ही धुआं दिखाई दे रहा था। बताया जाता है कि कंपनियों से निकलने वाले प्रदूषण के कारण नागरिकों को सांस लेने में तकलीफ, आंखों जलन आदि रोगों का सामना करना पड़ रहा है।
फैल रहा रासायनिक धुआं
गौरतलब हो कि पिछले कुछ दिनों से अंबरनाथ पश्चिम स्थित मोरीवली औद्योगिक क्षेत्र से रासायनिक गैस निकल रही है। जिसके कारण अंबरनाथ पूर्व और पश्चिम भागों में रासायनिक धुआं पैâल रहा है।
