गुरुवार देर रात भरभराकर गिरा था निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज
यूपी में लगातार हो रहे धमाकों के बीच बड़ा हादसा हुआ है। फिरोजाबाद के टूंडला में दिल्ली हावड़ा रेलवे लाइन पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज का एक हिस्सा अचानक गुरुवार की देर रात गिर गया। ओवरब्रिज को बनाने में लगे तमाम मजदूर मलबे के नीचे दब गए। चीख पुकार मचने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इस खौफनाक मंजर को याद करते हुए जितेंद्र ने दर्द भरी आवाज में कहा, `जब स्लैब गिरा तो धूल और मिट्टी का इतना तेज गुबार उठा कि आंखों के सामने पूरी तरह से अंधेरा छा गया। लगा कि अब नहीं बचूंगा। मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे और बचाव कार्य शुरू कराया गया। जेसीबी की मदद से मलबे को हटाकर दबे मजदूरों को निकाला गया। इनमें कई गंभीर थे। इन्हें एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया।
बता दें कि टूंडला में रेलवे स्टेशन के पास पश्चिमी गेट पर नया ओवर ब्रिज बनाया जा रहा है। गुरुवार रात करीब ९ बजे उस पर शटरिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान मजदूरों के साथ वो हिस्सा नीचे आकर गिरा। माना जा रहा है कि नाले के नजदीक होने के चलते मिट्टी धसकने से ये हादसा हुआ। स्लैब गिरने की आवाज और चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। सूचना पर पुलिस-प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया। मौके पर ही जेसीबी मौजूद होने से बचाव कार्य जल्द शुरू हो गया। डीएम रमेश रंजन ने बताया कि हादसे में पांच मजदूर घायल हुए हैं। इनमें से कुछ सामान्य चोटिल है तो कुछ गंभीर हैं। सभी का इलाज रेलवे अस्पताल और नजदीकी अस्पताल में कराया जा रहा है।
११ मजदूरों का कोई अता-पता नहीं
हादसे के बाद सबसे बड़ा सवाल ११ लापता मजदूरों को लेकर खड़ा हो गया है। साइट चौकीदार सतेंद्र के अनुसार, दुर्घटना के समय पुल पर कुल १६ श्रमिक काम कर रहे थे। जबकि देर रात तक केवल पांच मजदूर ही घायल अवस्था में पाए गए हैं और उन्हें अस्पताल भेजा गया है। बाकी के ११ मजदूर मौके से भाग गए हैं या मलबे के नीचे दबे हैं, इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। प्रशासन और पुलिस की टीमें इसी आशंका के चलते मलबे को हटाने में सावधानी बरत रही हैं।
