करीना कपूर खान और सैफ अली खान अपने बच्चों तैमूर और जेह की परवरिश को लेकर काफी सजग हैं। पहले वे बिना हिचकिचाए बच्चों को पैपराजी के सामने लाते थे, लेकिन सैफ पर हुए हमले के हादसे के बाद अब उन्होंने पैपराजी को बच्चों की तस्वीरें न लेने की सख्त हिदायत दी है। तैमूर एक समय सबसे चर्चित स्टार किड थे और उन्हें लगता था कि वह फेमस हैं, लेकिन करीना ने इस भ्रम को तोड़ा। एक इंटरव्यू के दौरान करीना ने बताया कि तैमूर अकसर पूछता था कि उसकी तस्वीरें क्यों नहीं ली जा रहीं। करीना ने उसे समझाया कि वह फेमस नहीं है, बल्कि उसके माता-पिता हैं। अब तैमूर समझ गया है और कहता है कि उसे भी विराट कोहली या मैसी जैसा बनना है। करीना ने बताया कि तैमूर को एक्टिंग में दिलचस्पी नहीं है, बल्कि उसे कुकिंग पसंद है और वे दोनों बच्चों को नॉर्मल परवरिश देने की कोशिश कर रहे हैं।
