मुख्यपृष्ठनए समाचारकांजुरमार्ग-बदलापुर मेट्रो का काम अटका! ...निर्माण के लिए जारी निविदा पर नहीं...

कांजुरमार्ग-बदलापुर मेट्रो का काम अटका! …निर्माण के लिए जारी निविदा पर नहीं मिला कोई प्रतिसाद

मेट्रो का सपना कब होगा पूरा

सामना संवाददाता / मुंबई
मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) मुंबई और बदलापुर को जोड़ने वाली कांजुरमार्ग-बदलापुर मेट्रो १४ लाइन के निर्माण के लिए निविदा को अंतिम रूप देने और इस लाइन का वास्तविक कार्य जल्द से जल्द शुरू करने की योजना बना रहा था। लेकिन मेट्रो १४ लाइन के निर्माण के लिए जारी निविदाओं पर कोई प्रतिसाद नहीं मिलने के कारण यह परियोजना अधर में लटकने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
बताया जाता है कि अब एमएमआरडीए एक नई निविदा जारी करने पर विचार कर रहा है। इस स्थिति को देखते हुए अब यह सवाल उपस्थित हो रहा है कि बदलापुरवासियों का मेट्रो यात्रा का सपना पूरा होगा या सपना ही बनकर रह जाएगा।
बताया जाता है कि एमएमआरडीए ने मेट्रो १४ लाइन बिछाने के लिए मई में निविदाएं जारी की थीं। एमएमआरडीए द्वारा सार्वजनिक-निजी भागीदारी के माध्यम से लाइन के काम के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई थीं। जब एमएमआरडीए के वरिष्ठ अधिकारियों से इस निविदा के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि निविदा को कोई प्रतिसाद नहीं मिला है। अधिकारी ने बताया कि एक भी निविदा प्रस्तुत नहीं की गई है। इस अधिकारी ने यह भी बताया कि जल्द ही एक नई निविदा जारी की जाएगी।

 

 

अन्य समाचार