मुख्यपृष्ठनए समाचार‘महायुति’ में खटपट जारी ... म्हाडा लॉटरी ड्रॉ में हावी रहा शिंदे...

‘महायुति’ में खटपट जारी … म्हाडा लॉटरी ड्रॉ में हावी रहा शिंदे गुट!

गृहनिर्माण मंत्री पंकज भोयर रहे नदारद
भाजपा और दादा गुट ने बनाए रखी दूरी
ठाणे के घाणेकर हॉल में था कार्यक्रम
धीरेंद्र उपाध्याय / मुंबई
‘महायुति’ के भीतर की खटपट एक बार फिर खुलकर सामने आई, जब म्हाडा की कोकण मंडल लॉटरी ड्रॉ के कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट पूरी तरह छाया रहा, जबकि भाजपा और दादा गुट कार्यक्रम से दूर रहे। कार्यक्रम में गृहनिर्माण राज्यमंत्री पंकज भोयर की अनुपस्थिति भी चर्चा में रही। कार्यक्रम का आयोजन ठाणे के घाणेकर नाट्यगृह में हुआ था।
लॉटरी का यह कार्यक्रम दो घंटे की देरी से शुरू हुआ जब उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे वहां पहुंचे। उनके साथ परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक और सांसद नरेश मस्के आए, जबकि भाजपा के गृहनिर्माण राज्य मंत्री पंकज भोयर भी नदारद रहे। इतना ही नहीं भाजपा के साथ ही दादा गुट का कोई भी जनप्रतिनिधि नहीं दिखाई पड़ा, जिसने महायुति के भीतर कलह को जगजाहिर कर दिया। इस दौरान शिंदे ने पांच वर्षों में ३५ लाख घर बनाने और एमएमआर में सस्ते घर उपलब्ध कराने का एलान किया। मगर जमीनी हकीकत यह है कि पिछले कई वर्षों से न तो म्हाडा की पुरानी परियोजनाएं पूरी हुईं, न ही झोपड़पट्टी पुनर्विकास की रफ्तार बढ़ी। इतना जरूर है कि उन्होंने इस निकाय चुनाव के मद्देनजर जनता को हमेशा की तरह जुमला देने का काम किया।

अधर में लटकीं कई पुनर्विकास परियोजनाएं
महायुति सरकार के अनुसार, आने वाले पांच साल में ५० लाख करोड़ रुपए के निवेश से घर बनाए जाएंगे, लेकिन मुंबई और ठाणे समेत कई पुनर्विकास परियोजनाएं अब भी अधर में लटकी हैं। हजारों झोपड़पट्टीवासियों को अब तक घर का कब्जा नहीं मिला, जबकि मंचों से जल्द पूरा करेंगे के वादे दोहराए जा रहे हैं।

अन्य समाचार