मुख्यपृष्ठनए समाचारराजगढ़ में बढ़ा आवारा कुत्तों का आतंक ... आधे घंटे में ५...

राजगढ़ में बढ़ा आवारा कुत्तों का आतंक … आधे घंटे में ५ को काटा! …चार मासूम बच्चे भी हुए लहूलुहान

प्रशासन से लोगों ने की कार्रवाई की मांग
सामना संवाददाता / मुंबई
महाराष्ट्र के राजगढ़ जिले के पनवेल क्षेत्र में आवारा कुत्तों द्वारा लोगों को काटे जाने की घटना दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, तलोजा गांव में एक आवारा कुत्ते ने महज आधे घंटे के भीतर पांच लोगों को काटा, जिसमें चार मासूम भी शामिल हैं।
सीसीटीवी में कैद हुई घटना
स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटना तलोजा गांव की है, जहां कुत्तों के काटने का घटनाक्रम सीसीटीवी वैâमरे में भी वैâद हुआ है। कुत्तों के हमलों से न केवल लोगों में डर का माहौल है, बल्कि लोगों ने स्थानीय अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है।
३ साल के मासूम का चेहरा नोचा
मन्नात आली इलाके में खेल रहे तीन वर्षीय मुस्तफा अली पर आवारा कुत्तों ने अचानक हमला कर दिया। कुत्तों ने उसका चेहरा बुरी तरह नोच डाला। इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। हमले में मुस्तफा के होंठ और नाक पर गंभीर चोटें आईं। बच्चे की चीख सुनकर परिजनों ने दौड़ लगाई और किसी तरह उसे कुत्तों के चंगुल से छुड़ाया। घायल बच्चे को तुरंत कलंबोली के एम.जी.एम. अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन चोटें गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे मुंबई के नायर अस्पताल रेफर किया है। नायर अस्पताल में मुस्तफा की प्लास्टिक सर्जरी की गई है और वर्तमान में उसका इलाज जारी है। आवारा कुत्तों से लोगों के मन में भय का माहौल है। कुत्तों के कारण न केवल लोगों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठा है, वहीं इस घटना के बाद तलोजा गांव में रहनेवाले लोग अपने बच्चों को खेलने के लिए घर से बाहर नहीं भेज रहे हैं।

अन्य समाचार