बॉलीवुड की मशहूर डांसर मलाइका अरोड़ा अपने शानदार डांस मूव्स के लिए जानी जाती हैं। ‘छैया छैया’, ‘गुर नाल इश्क मीठा’ और ‘मुन्नी बदनाम हुई’ जैसे सुपरहिट गानों से उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि अरहान अक्सर उनके डांस की नकल करता है और मजाक उड़ाता है कि वो ‘ऐसे डांस नहीं कर सकती।’ मलाइका ने बताया, ‘वो मुझसे कहता है, ‘मॉम, आप ऐसे डांस नहीं कर सकती हो।’ कभी-कभी तो वो मेरे साथ डांस करने को भी कहता है।’ हाल ही में एक्ट्रेस फिल्म ‘थामा’ के गाने ‘पॉयजन बेबी’ में परफॉर्म किया। लॉन्च इवेंट में उन्होंने अरहान की तारीफ करते हुए बताया कि वह बेहतरीन डांसर है और उन्हीं की तरह डांस करना पसंद करता है। अरहान का पसंदीदा गाना ‘मुन्नी बदनाम हुई’ है, जिस पर वह अक्सर डांस भी करता है। मलाइका ने कहा कि एक साल बाद डांस नंबर कर उन्हें काफी उत्साह महसूस हुआ और वह इसे खास बनाना चाहती थीं।
