अमिताभ श्रीवास्तव
एथलीट यदि सुंदर हो तो वह ट्रेक के अलावा बाहर भी खूब चर्चा में रहती है या कहें खुद को चर्चा में रखती है। वैसे इस अंग्रेज एथलीट को भी चर्चाओं में बना रहना पसंद है और तब और ज्यादा जब वो खेल के मैदान पर न हो। जी हां खूबसूरत धाविका केली हॉजकिंसन ने हाल ही में एक ऐसी पोशाक में तस्वीरें खिंचवाईं जिसमें वो बार्बी डॉल को भी मात कर रही है। वैसे भी उसे बार्बी पसंद है। शायद इसीलिए उसने ऐसी पोशाक में अपने आपको इंस्टा पर पोस्ट किया है। ८०० मीटर ओलंपिक चैंपियन ने बैंगनी रंग की ब्रा और स्कर्ट पहनकर सबको चौंकाया। हॉजकिंसन ने वैâमरे के सामने पोज दिया और सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा कीं, तथा खुद को ‘जंगल बार्बी’ बताया। प्रशंसक और अनुयायी धावक की प्रशंसा करने के लिए उसके कमेंट बॉक्स में उमड़ पड़े। २३ वर्षीय हॉजकिंसन पिछले महीने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने से चूक गई थी। लेकिन न्यूयॉर्क में आयोजित एक शानदार प्रतियोगिता में जीत के बाद टेनिस की दिग्गज सेरेना विलियम्स ने उसे २०,००० पाउंड मूल्य का टिफनी टियारा पहनाया था। कीली हॉजकिंसन ने २०२४ के पेरिस ओलंपिक में ८०० मीटर में स्वर्ण पदक जीता था। वह २०२० के टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक विजेता भी रह चुकी है। वह २०२२ और २०२३ की विश्व चैंपियनशिप, २०२२ राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदक विजेता है और २०२२ व २०२४ में दो बार की विजेता है।
टर्मिनेटर जलपरी का बाय-बाय
उसे जीवंत किंवदंती माना गया है क्योंकि जल की रानी या कहें जलपरी ने दुनिया में अपना परचम लहरा रखा था। उसे पानी में देखकर ही दर्शक रोमांचित हो जाते थे वो खुद अगले ओलिंपिक में स्वर्ण पदक जीतने का मन बना चुकी थी मगर अचानक उसने अपने खेल को बाय-बाय कह दिया। जी हां, चार बार की ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता ऑस्ट्रेलियाई तैराकी चैंपियन एरियन टिटमस ने सिडनी में प्रतिस्पर्धी तैराकी से तत्काल संन्यास की घोषणा की। २५ वर्षीय एथलीट ने पेरिस ओलंपिक के बाद एक लंबे ब्रेक के दौरान यह पैâसला लिया, जबकि पहले उनकी योजना २०२८ लॉस एंजिल्स ओलंपिक में भाग लेने की थी। ‘टर्मिनेटर’ के नाम से प्रसिद्ध टिटमस ने टोक्यो और पेरिस ओलंपिक दोनों में ४०० मीटर प्रâीस्टाइल खिताब जीतकर उल्लेखनीय सफलता हासिल की, उन्होंने अमेरिकी चैंपियन केटी लेडेकी को ‘शताब्दी की दौड़’ में हराया। उन्होंने १९६४ में डॉन प्रâेजर के बाद एक ही ओलंपिक स्पर्धा में लगातार स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली ऑस्ट्रेलियाई तैराक बनकर इतिहास रच दिया था। टिटमस ने इंस्टाग्राम पर कहा, ‘यह एक कठिन, वास्तव में कठिन, लेकिन मैं इससे बहुत खुश हूं।’ मुझे तैराकी हमेशा से पसंद रही है, बचपन से ही यह मेरा जुनून रहा है। लेकिन मुझे लगता है कि इस समय मैंने इस खेल से दूरी बना ली है और महसूस किया है कि मेरे जीवन में कुछ चीजें जो हमेशा मेरे लिए महत्वपूर्ण रही हैं, अब मेरे लिए तैराकी से थोड़ी अधिक महत्वपूर्ण हैं, और यह ठीक भी है।’
