विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होने से पहले अपनी गुरुग्राम वाली प्रॉपर्टी का जनरल पॉवर ऑफ एटॉर्नी अपने बड़े भाई विकास कोहली को सौंप गए। इसका मतलब है कि अब विकास कोहली को उस संपत्ति से जुड़े सारे कानूनी अधिकार मिल गए हैं और वे वहां के पैâसले ले सकते हैं। विराट ने यह कदम इसलिए उठाया क्योंकि वह अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और बच्चों के साथ ज्यादातर समय लंदन में बिताते हैं, इसलिए भारत में संपत्ति की देखभाल और प्रबंधन के लिए उन्होंने अपने भाई पर भरोसा जताया। विराट की गुरुग्राम की प्रॉपर्टी में एक आलीशान कोठी और एक लग्जरी फ्लैट शामिल हैं, जिनकी कुल कीमत १०० करोड़ रुपए से भी ज्यादा बताई जाती है। विराट ने यह काम १४ अक्टूबर को तहसील ऑफिस जाकर किया, जहां कर्मचारियों ने उनके साथ सेल्फी भी ली।
