मुख्यपृष्ठग्लैमरयामी गौतम धर और इमरान हाशमी की नई फिल्म "हक" का पोस्टर...

यामी गौतम धर और इमरान हाशमी की नई फिल्म “हक” का पोस्टर हुआ जारी…‘कौम या कानून?’ की लड़ाई में आमने-सामने

सोम मिश्रा “शिवम”

जंगली पिक्चर्स ने अपनी नई फिल्म हक़ का पोस्टर जारी कर दिया है, जिसमें मुख्य भूमिका में यामी गौतम धर और इमरान हाशमी के बीच एक भावनात्मक और वैचारिक टकराव दिखाया गया है। पोस्टर देखकर अनुमान लगाया जा सकता है कि यह एक सीरियस  ड्रामा है, जो देश में चल रही बहस के दो अलग-अलग पक्षों को दर्शाता है। यह फिल्म एक अहम सवाल उठाती है-कौम या कानून?
फिल्मकार सुपर्ण एस. वर्मा के निर्देशन में बनी और रेशु नाथ द्वारा लिखी गई यह फिल्म एक ऐतिहासिक सुप्रीम कोर्ट केस से प्रेरित है। यह कहानी ‘बानो: भारत की बेटी’ नाम की किताब पर आधारित है। फिल्म यह पूछती है कि हमें निजी कानून (पर्सनल लॉ) और देश के कानून (सेक्युलर लॉ) के बीच की सीमा कहां तय करनी चाहिए।
यामी गौतम धर और इमरान हाशमी के साथ फिल्म में शीबा चड्ढा, दानिश हुसैन और असीम हतंगड़ी भी नजर आएंगे। यह एक दमदार और सोचने पर मजबूर करने वाला कोर्टरूम ड्रामा है। जंगली पिक्चर्स ने इसे इंसोमनिया फिल्म्स और बावेजा स्टूडियोज के साथ मिलकर बनाया है। हक़ आगामी ७ नवंबर को देश भर के सिनेमाघरों में प्रदर्शन को तैयार है।

अन्य समाचार