-हम स्वदेशी वस्तुओं को बेचने का लगातार अभियान चलाते रहेंगे-बिन्नी वर्मा
योगेश कुमार सोनी / पूर्वी दिल्ली
मंडोली रोड मार्केट ट्रैंड्स एसोसिएशन की ओर से स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने के लिए जागरूक अभियान चलाया जा रहा है। इस मौके पर शाहदरा एसडीएम तपन कुमार झा ने भी मार्किट का दौरा किया और कहा कि स्वदेशी उत्पादों और स्वदेशी…स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करने से देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होती है, स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा मिलता है और रोजगार के अवसर पैदा होते हैं। यह आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ाता है, आयात पर निर्भरता कम करता है और स्थानीय संस्कृति तथा हस्तशिल्प को संरक्षित करने में मदद करता है। इसके अतिरिक्त, यह पर्यावरण संरक्षण में भी सहायक है, क्योंकि इससे परिवहन की आवश्यकता कम होती है, जिससे कार्बन उत्सर्जन घटता है। मार्केट की अध्यक्षा बिन्नी वर्मा ने कहा कि हम मार्किट के दुकानदारों के साथ ग्राहकों से भी अपील कर रहे हैं कि स्वदेशी अपनाकर भारत की आर्थिक स्थिति को मजबूत करें, चूंकि देश का पैसा देश में रहेगा तो हम लोग उन्नति करेंगे। इस मौके पर मानसरोवर पार्क थानाध्यक्ष अश्विनी कुंडु ने सुरक्षा का जायजा लिया और संदेश दिया कि हम भारतीय हैं और हमारा फर्ज बनता है कि हम भारतीय वस्तुओं को ही खरीदें।
