मुख्यपृष्ठअपराधनमाज से लौटे रहे युवक की दिनदहाड़े हत्या!

नमाज से लौटे रहे युवक की दिनदहाड़े हत्या!

मनोज श्रीवास्तव / लखनऊ

बहराइच में शुक्रवार को दो नकाबपोश हमलावरों ने दिनदहाड़े एक युवक की निर्ममता से हत्या कर दी। इसके बाद फरार हो गए। वह रेलवे स्टेशन रोड स्थित कब्रिस्तान की मस्जिद से नमाज पढ़कर घर लौट रहा था। हत्या का कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना नानपारा थाना क्षेत्र के हाईवे तिराहे पर करीब 3 बजे की है। ग्राम पंचायत मेहरबान नगर के मजरा फुलवरिया निवासी शाह मोहम्मद के पुत्र सहबूल अली (55) की हत्या की गई है। बताया गया कि सहबूल नमाज पढ़कर साइकिल से घर लौट रहा था। बाइक से आए दो नकाबपोश हमलावरों ने कुल्हाड़ी और चाकू से हमला किया। एक ने उसके सिर पर कुल्हाड़ी मारी। दूसरे ने चाकू से उसकी गर्दन और पेट पर ताबड़तोड़ वार किए। इससे मौके पर उसने दम तोड़ दिया।
बताया गया कि सहबूल एक हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काटने के बाद 2 वर्ष पहले छूटा था। इसके बाद से वह हाय पेपर पेट्रोल टंकी के निकट मकान बनाकर रह रहा था। मकान के अगले हिस्से में वह चिकन और बिरयानी की दुकान भी चलाता था। अपर पुलिस अधीक्षक डीपी तिवारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घर से महज 50 मीटर की दूरी पर सहबूल की हत्या की गई। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है।”

अन्य समाचार