रवीन्द्र मिश्रा / मुंबई
झालावाड़ चैरिटेबल ट्रस्ट (जूहू) द्वारा आयोजित हैप्पी दिवाली मिलन समारोह में 1,000 जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी वितरण किया गया। साड़ी पाकर महिलाओं के चेहरे पर खुशी की झलक देखने को मिली। झालावाड़ चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रवक्ता एवं समाज सेवक मधु कुमार राठी ने बताया कि संस्था के अध्यक्ष सी बी शाह, तथा पंकज शाह (सिंगापुर) वाले के मार्गदर्शन एवं सहयोग से संपन्न हुए इस कार्यक्रम में महेंद्र जी तुरकिया तथा बेचर पटेल (आप्सन) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे, जबकि विशेष अतिथियों में विभूति जवेरी, मुकेश भाई, अतुल भाई, डगली, मुकेशभाई चश्मावाला, नगर सेविका सुधासिंह आमंत्रित किए गए थे। 16 अक्टूबर गुरुवार शाम 4 बजे से आयोजित इस कार्यक्रम में एक हजार महिलाओं को उपस्थित अतिथियों के हाथों साड़ी वितरण किया गया। संस्था के प्रवक्ता मधु कुमार राठी ने बताया कि जुहू के आस-पास के झुगी झोपड़ियों में रहने वाली महिलाओं को पहले से ही कार्यक्रम की जानकारी देकर उन्हें साड़ी के कूपन वितरित कर दिए गये थे। इस कार्यक्रम में सभी महिलाओं को समोसा, पीने का पानी तथा फल देकर उन्हें नाश्ता कराया गया। कार्यक्रम समापन के बाद सभी को गोल्डन चेरियट होटल में डीनर पर आमंत्रित किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में झालावाड़ चैरिटेबल ट्रस्ट के सभी ट्रस्टियों जुहू पुलिस के सिपाहियों तथा अधिकारियों एवं संस्था के सक्रिय कार्यकर्ता लालचंद गुप्ता, सुभाष गुप्ता, जगदीश जायस्वाल, दीपिका शर्मा तथा अन्य सदस्यों ने अपनी अहम् भूमिका निभाई।
