भारत के पूर्व सहायक कोच अभिषेक नायर ने बताया कि रोहित शर्मा के वजन को लेकर चल रही चर्चाओं ने उन्हें खुद को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया। कुछ महीने पहले एयरपोर्ट पर उनकी तस्वीरें वायरल हुई थीं, जिसने रोहित को फिटनेस पर ध्यान देने के लिए प्रोत्साहित किया। नायर ने कहा कि रोहित ने स्वस्थ, तेज और फिट बनने के लिए कड़ी मेहनत की है। वे अब पहले से कहीं ज्यादा फिट नजर आ रहे हैं और मुंबई में नायर के साथ अपनी फिटनेस पर काम कर रहे थे। रोहित का वजन कम करने का पैâसला व्यक्तिगत था, किसी को जवाब देने के लिए नहीं। ३८ साल के रोहित पिछले सात महीने से टीम से बाहर हैं और टेस्ट व टी२० क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। हाल ही में उन्हें वनडे टीम की कप्तानी से हटाकर शुभमन गिल को नया कप्तान बनाया गया है।
