मुख्यपृष्ठसमाचारटॉयलेट में रेप कांड... वॉशरूम में घसीटकर जूनियर ने सीनियर का किया...

टॉयलेट में रेप कांड… वॉशरूम में घसीटकर जूनियर ने सीनियर का किया रेप!

-कांड के बाद पीड़िता को फोन कर पूछा, `एबॉर्शन पिल्स दूं क्या?’

कर्नाटक की राजधानी बंगलुरु में एक चौंकानेवाला मामला सामने आया है, जहां एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ने वाले जूनियर छात्र ने अपनी सीनियर छात्रा से वैंâपस के अंदर रेप किया। आरोपी छात्र जीवन गौड़ा को हनुमंथनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
एफआईआर के मुताबिक, पीड़िता बीटेक की सातवें सेमेस्टर की छात्रा है और आरोपी जीवन गौड़ा उसी कॉलेज में जूनियर छात्र है। दोनों एक-दूसरे को करीब तीन महीने से जानते थे। १० अक्टूबर को लंच ब्रेक के दौरान जीवन ने छात्रा को कई बार फोन कर आर्किटेक्चर ब्लॉक के पास मिलने के लिए बुलाया। जब छात्रा वहां पहुंची तो आरोपी ने पहले छात्रा के साथ नजदीकी बढ़ाने की कोशिश की और जब उसने विरोध किया तो उसने जबरदस्ती शुरू कर दी। इसके बाद आरोपी उसे घसीटते हुए पुरुषों के वॉशरूम में ले गया। दरवाजा बंद किया और करीब १:३० से १:५० बजे के बीच उसके साथ रेप किया। घटना के बाद पीड़िता किसी तरह वहां से निकली और अपने दोस्तों को पूरी बात बताई। कुछ देर बाद उसने हिम्मत जुटाकर अपने माता-पिता को घटना की जानकारी दी। उसके बाद १५ अक्टूबर को एफआईआर दर्ज करवाई गई। हनुमंथनगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने कहा है कि हर एंगल से जांच की जाएगी और जिम्मेदारों से पूछताछ की जाएगी।
आरोपी ने घटना के बाद किया था कॉल
पुलिस जांच में सामने आया कि घटना के बाद भी आरोपी जीवन गौड़ा ने पीड़िता को फोन कर पूछा कि क्या उसे पिल की जरूरत है। इससे पुलिस को यकीन हो गया कि आरोपी ने पूरी घटना के बाद भी उसे मानसिक रूप से परेशान करने की कोशिश की।

अन्य समाचार