मुख्यपृष्ठग्लैमरगंदे कमेंट्स पर भड़कीं जरीन

गंदे कमेंट्स पर भड़कीं जरीन

जरीन खान हाल ही में सोशल मीडिया पर एक गंभीर मुद्दे को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि उनकी पोस्ट्स पर अक्सर अश्लील और भद्दे कमेंट्स आते हैं, जिनसे वह काफी परेशान हैं। जरीन ने कहा कि चाहे वह कोई भी पोस्ट करें खुशी का, दुख का या किसी गंभीर विषय पर कुछ लोग नीचे गंदे इमोजी और अभद्र बातें लिख देते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर ऐसे लोग हैं कौन और ऐसा व्यवहार इंस्टाग्राम पर क्यों हो रहा है? एक्ट्रेस ने अपने फॉलोअर्स से भी पूछा कि क्या उनके साथ भी ऐसा होता है। इस वीडियो पर कई लोगों ने सपोर्ट किया। कुछ ने कहा कि ऐसे लोगों को नजरअंदाज करना चाहिए, तो कुछ ने सराहना की कि जरीन ने हिम्मत दिखाकर इस विषय पर खुलकर बात की।

अन्य समाचार