मुख्यपृष्ठग्लैमर‘बहुत कुछ हो रहा है’

‘बहुत कुछ हो रहा है’

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की जोड़ी को पैंâस काफी पसंद करते हैं। उनकी ऑन और ऑफ स्क्रीन केमिस्ट्री हमेशा चर्चा में रहती है। लंबे समय से दोनों के रिश्ते को लेकर खबरें सामने आ रही हैं। हाल ही में उनकी सगाई की अफवाहों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। पैंâस ने दोनों को मैचिंग रिंग पहने देखा। विजय के हाथ में साधारण प्लैटिनम बैंड और रश्मिका के हाथ में हीरे की अंगूठी चमकती नजर आई। इसी बीच जब रश्मिका अपनी आने वाली फिल्म ‘थामा’ के प्रमोशन में गईं, तो उन्हें बधाइयां मिलने लगीं। एक इंटरव्यू में जब होस्ट ने उन्हें बधाई दी तो वो पहले तो हैरान हुईं, फिर मुस्कुराते हुए बोलीं, ‘दरअसल बहुत कुछ हो रहा है।’ इस रिएक्शन का वीडियो वायरल हो गया और पैंâस उनकी क्यूटनेस की तारीफ करने लगे। कुछ ने मजाक में कहा कि अब छुपाने का कोई फायदा नहीं।

अन्य समाचार