मुख्यपृष्ठनए समाचारकेंद्र ने लगाई राज्य सरकार को फटकार ... गटर सफाई में १८...

केंद्र ने लगाई राज्य सरकार को फटकार … गटर सफाई में १८ मौतें …अब रोबोट से होगी गटर सफाई

सामना संवाददाता / मुंबई
मुंबई सहित राज्य के अन्य शहरों में गटरों की सफाई करते समय २०२१ से २०२४ के दरम्यान १८ सफाई कर्मचारियों की मौत हो गई थी। इसको लेकर केंद्र सरकार ने भी राज्य सरकार को फटकार लगाई थी। इसके अलावा राज्य सरकार की सफाई कर्मचारियों की मौतों की समस्या से निपटने में विफलता को लेकर ऑडिट रिपोर्ट में भी सरकार की जमकर खिंचाई की गई थी। इसके बाद तत्कालीन सामाजिक न्याय मंत्री संजय शिरसाट ने गटर की सफाई के लिए रोबोट खरीदने की घोषणा की थी।
उन्होंने कहा था कि राज्य के सभी २९ मनपाओं के गटरों की सफाई के लिए रोबोट खरीदे जाएंगे। तत्कालीन मंत्री के घोषणा के तकरीबन एक साल बाद सामाजिक न्याय विभाग ने सफाई के लिए सौ रोबोट खरीदने का निर्णय लिया है। जिसके लिए सौ करोड़ रुपए की मंजूरी सामाजिक न्याय विभाग की ओर से दी गई है। सामाजिक न्याय विभाग प्रति नग एक करोड़ रुपए के हिसाब से कुल सौ रोबोट स्वच्छता के लिए खरीदेगा। प्रति नगर एक करोड़ रुपए के हिसाब से सामाजिक न्याय विभाग ने सौ करोड़ रुपए खर्च की मंजूरी दी है। यह खरीदारी प्रक्रिया महात्माफुले मागासवर्ग विकास महामंडल के मार्फत की जाएगी और आवश्यकतानुसार महापालिका, नगरपालिका में वितरित किए जाएंगे। इस यंत्रणा को चलाने के लिए कार्यरत सफाई कर्मचारियों को प्रशिक्षित करना स्थानीय निकायों के लिए अनिवार्य होगा इस संदर्भ में गत दिनों सरकार द्वारा अध्यादेश भी जारी कर दिया गया है।

अन्य समाचार