टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने से पहले एक अहम कदम उठाया, जिसने सभी को हैरान कर दिया। उन्होंने गुरुग्राम के डीएलएफ सिटी फेज-१ में स्थित अपने ८० करोड़ रुपए के आलीशान बंगले की जिम्मेदारी अपने बड़े भाई विकास कोहली को सौंप दी है। इसके लिए विराट ने एक कानूनी दस्तावेज पावर ऑफ एटॉर्नी बनाया है। इसका मतलब है कि अब विकास कोहली इस संपत्ति से जुड़े सभी काम संभालेंगे। इसी बीच सोशल मीडिया पर अफवाह फैली कि विराट ने यह बंगला अपने भाई के नाम कर दिया है। इस पर विकास कोहली ने इंस्टाग्राम पर सफाई देते हुए कहा कि कई झूठी खबरें फैलाई जा रही हैं और उन्होंने इन अफवाहों का जोरदार खंडन किया। दरअसल, विराट लंदन में अपने परिवार के साथ रहते हैं और संपत्ति के मामलों को खुद संभालना उनके लिए संभव नहीं है, इसलिए उन्होंने अपने भाई को यह जिम्मेदारी सौंपी है।
