सामना संवाददाता / नई दिल्ली
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के पतिका प्रांत में सीजफायर समझौते का उल्लंघन करते हुए कई इलाकों में एयरस्ट्राइक की। अर्गन और बरमल जिलों में किए गए इन हवाई हमलों में कई मासूमों, महिलाओं और बच्चों के मारे जाने की खबर है। इस हमले में तीन अफगान क्रिकेटरों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए। पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच शांति वार्ता से पहले तालिबान का बयान सामने आया। तालिबान सरकार ने चेतावनी दी है कि वह सीमा पार हमलों का जवाब देने का अधिकार सुरक्षित रखती है, हालांकि उसके बलों को अपने वार्ता दल की विश्वसनीयता की रक्षा के लिए नए सैन्य अभियानों से बचने का निर्देश दिया गया है। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि अफगानिस्तान सरकार बहुत जल्द ही उन तीन खिलाड़ियों की मौत कर बदला पाकिस्तान से चुन-चुन कर लेगी।
एयरस्ट्राइक के बाद अब पाकिस्तान के
साथ नहीं खेलेगा अफगानिस्तान
पाकिस्तान द्वारा की गई एयरस्ट्राइक के बाद अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक बड़ा पैâसला लिया है। अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलने से इनकार कर दिया है। दरअसल, पाकिस्तान, श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच त्रिकोणीय सीरीज खेली जानी थी, लेकिन अब अफगानिस्तान ने इसमें हिस्सा लेने से इनकार कर दिया है।
