साउथ फिल्म इंडस्ट्री की सुपरस्टार सामंथा रुथप्रभू पिछले कुछ दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में थीं। सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें वायरल होने के बाद फैंस लगातार उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर कयास लगा रहे थे। अब आखिरकार खुद सामंथा ने इन चर्चाओं पर मुहर लगा दी है। बुधवार को फिल्म ‘मां इंती बंगारम’ की सक्सेस मीट में पति राज निदिमोरू के साथ पहुंचीं सामंथा ने मीडिया से बातचीत के दौरान अपनी प्रेग्नेंसी कन्फर्म कर दी। एक्ट्रेस ने बताया कि फिल्म के बाद वह अपने स्वास्थ्य और आने वाले नए मेहमान की तैयारी के लिए फिल्मों से छोटा ब्रेक लेने जा रही हैं। सामंथा ने मुस्कुराते हुए कहा कि ‘मां इंती बंगारम के बाद मैं अपनी कंडीशन को देखते हुए एक छोटा सा ब्रेक लूंगी। मुझे मेटरनिटी लीव लेनी ही पड़ेगी। इसके बाद मैं अपने फैंस के लिए एक और फिल्म के साथ वापसी करूंगी।’ उनकी इस घोषणा के बाद फैंस और इंडस्ट्री से जुड़े लोग उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे हैं। फिलहाल, सामंथा की जिंदगी में फिल्मों की सफलता के साथ-साथ खुशियों का एक नया अध्याय भी शुरू होने जा रहा है।
बॉक्स
