मुख्यपृष्ठस्तंभस्वीकार है वार्डरोब मालफंक्शन

स्वीकार है वार्डरोब मालफंक्शन

-लोग कह रहे हैं कि ग्रांडे ने अपनी बेबाकी से अपने इस वार्डरोब मालफंक्शन को सहज बना दिया।

-लेकिन पिछले दिनों खबर आई कि कीजर को शो से निकाल दिया गया है।

-सीमा श्रीवास्तव

कोई झिझक नहीं, कोई ग्लानि नहीं। उसने जब स्वीकार कर लिया तो जो बात खबर बनती वो साधारण सा मजाक बनकर रह गई। जी हां, यही होता है किसी परिपक्व व्यक्ति की पहचान। अब देखिये न, एरियाना ग्रांडे ने अपने इंस्टाग्राम पर हुई वार्डरोब मालफंक्शन की घटना को बड़ी सहजता के साथ स्वीकार कर लिया। ‘साइड टू साइड’ गाने वाली गायिका ने पिछले दिनों अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें वह एक कुत्ते को सहलाने के लिए नीचे झुकी हुई थीं और गलती से उनका ब्रेस्ट दिख गया था। दूसरे दिन जब उसकी सबसे अच्छी दोस्त एलिजाबेथ गिलिस ने इस क्लिप पर टिप्पणी की और एक पुराना वीडियो क्लिप भी पोस्ट किया जिसमें एक दृश्य के दौरान वो गिली ग्रांडे की छाती को देखती है और कहती है, ‘तुम्हारे ब्रेस्ट बहुत अच्छे हैं। वे सचमुच खूबसूरत हैं।’ प्लैटिनम ब्लॉन्ड विग पहने ग्रांडे जवाब देती हैं, ‘धन्यवाद।’ अब जब इस तरह की पोस्ट देखकर उसने मजाक किया तो ग्रांडे ने भी बड़ी सहजता के साथ एकबार फिर धन्यवाद दिया। इंस्टाग्राम पर दोनों की बातचीत को काफी पसंद किया जा रहा है। लोग कह रहे हैं कि ग्रांडे ने अपनी बेबाकी से अपने इस वार्डरोब मालफंक्शन को सहज बना दिया। और विवादित होने से बच गई। गलती से यदि कोई वाकया घटित हो जाए तो उसे इसी तरह सहजता से स्वीकार कर आगे बढ़ जाना चाहिए ताकि किसी विवाद का जन्म न हो।
पुराने वीडियो की आड़ में नए शो से बेदखल
अब यह भी कोई बात होती है कि किसी पुरानी घटना को दोबारा जिंदा किया जाए और वर्तमान के कार्य से किसीको बेदखल कर दिया जाए। जी हां, यही बात होती है। देखिये न, लव आइलैंड यूएसए की स्टार अलाना कीसर को शो से निकाल दिया गया है, क्योंकि एक पुराने वीडियो में उसे नस्लीय टिप्पणी करते हुए देखा गया था। २१ वर्षीय कीजर, ऑनलाइन हंगामा मचाने वाले दोबारा वायरल हुए वीडियो के बावजूद पीकॉक रियलिटी शो के नवीनतम एपिसोड में लगातार दिखाई दे रही थीं। लेकिन पिछले दिनों खबर आई कि कीजर को शो से निकाल दिया गया है। प्रोड्यूसर्स ने नस्लीय अपमान वाले वीडियो के दोबारा सामने आने से पहले प्री-टेप किए गए एपिसोड से अलाना के हिस्से को जितना संभव हो सके एडिट कर दिया था, ऐसा बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, गुरुवार से आगे के एपिसोड में वो नजर नहीं आएगी। चर्चा है कि निर्माता निराश शर्मिंदा थे कि यह एक और अप्रिय घटना बन गई है। यह दूसरी बार है जब ‘लव आइलैंड’ के किसी स्टार को नस्लीय टिप्पणी करने के लिए इस सीजन में शो से समय से पहले बाहर कर दिया गया है। पिछले महीने, वासाना मोंटगोमरी को फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले ही निकाल दिया गया था क्योंकि कथित तौर पर उन्हें एक गाने के बोल में ‘एन-वर्ड’ गाते हुए फिल्माया गया था।

अन्य समाचार