-नेपाल फुटबॉल को लगा इंटरनेशनल झटका
नई दिल्ली। नेपाल फुटबॉल को बड़ा झटका लगा है। इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ एसोसिएशन फुटबॉल ने ऑल नेपाल फुटबॉल एसोसिएशन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप से जुड़े फीफा नियमों के उल्लंघन के आरोप में की गई है। दरअसल, नेपाली फुटबॉल प्रशासन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इससे पहले नेपाल की नेशनल स्पोर्ट्स काउंसिल ने भी एएनएफए को तीन महीने के लिए सस्पेंड किया था, हालांकि बाद में वह पैâसला वापस ले लिया गया। लेकिन फीफा ने मामले को गंभीर मानते हुए सख्त कदम उठा लिया। इस निलंबन के बाद नेपाल की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम और क्लब अब फीफा तथा एशियन फुटबॉल कन्फेडरेशन के किसी भी अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। इतना ही नहीं, एएनएफए को मिलने वाली वित्तीय सहायता, विकास कार्यक्रमों, ट्रेनिंग कोर्स और अन्य सुविधाओं पर भी रोक लग गई है। फीफा ने साफ कर दिया है कि नियमों में बाहरी दखल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अब सबकी नजर इस बात पर है कि नेपाल फुटबॉल इस संकट से बाहर वैâसे निकलता है।
बॉक्स
इस निलंबन के बाद नेपाल की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम और क्लब अब फीफा तथा एशियन फुटबॉल कन्फेडरेशन के किसी भी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।
