मुख्यपृष्ठसमाचारसिया ने प्रेमी की मदद से रची मंगेतर की हत्या की साजिश

सिया ने प्रेमी की मदद से रची मंगेतर की हत्या की साजिश

-कैफे में मुलाकात, २,००० कॉल और चुनी गई सही जगह

सामना संवाददाता / पुणे

पुणे के कारोबारी केतन अग्रवाल की मौत के मामले में पुलिस जांच ने चौंकाने वाला मोड़ लिया है। शुरुआती तौर पर जिसे ट्रेकिंग के दौरान हुई दुर्घटना माना गया था, उसे अब पुलिस ने सुनियोजित हत्या बताया है। आरोप है कि केतन की मंगेतर सिया गोयल ने अपने कथित प्रेमी चेतन चौधरी के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई थी।
पुलिस के अनुसार, १८ जून को घटना वाले दिन सिया और चेतन ने एक वैâफे में मुलाकात की थी। यहां दोनों ने कथित रूप से केतन को मारने की योजना पर चर्चा की और लोहगढ़ किले पर उस स्थान की पहचान की, जहां से उसे खाई में धकेला जा सकता था। जांच में यह भी सामने आया है कि १४ जून को भी केतन को धक्का देने की कोशिश की गई थी, लेकिन वह प्रयास सफल नहीं हो पाया। इसके बाद १८ जून को ट्रेकिंग के दौरान केतन खाई में गिर गया और उसकी मौत हो गई। शुरुआत में सिया ने इसे दुर्घटना बताया, लेकिन पूछताछ, सीसीटीवी फुटेज और डिजिटल साक्ष्यों ने पुलिस का संदेह बढ़ा दिया।
पुलिस का दावा है कि सिया और चेतन पिछले कई महीनों से लगातार संपर्क में थे और दोनों के बीच करीब २,००० फोन कॉल हुए थे। जांच एजेंसियां उनके संबंधों और हत्या के पीछे के उद्देश्य की पड़ताल कर रही हैं। पुलिस को आशंका है कि सिया विवाह नहीं करना चाहती थी और परिवार के दबाव में थी। सिया और चेतन फिलहाल २९ जून तक पुलिस हिरासत में हैं। आरोपों की अंतिम पुष्टि न्यायालय में होगी।

अन्य समाचार