मुख्यपृष्ठसमाचारनेतन्याहू का ऑर्डर `मुनीर का करो मर्डर!'

नेतन्याहू का ऑर्डर `मुनीर का करो मर्डर!’

-इजरायल ने लगा रखी थी फील्ड मार्शल की `फिल्डिंग’

-पत्रकार के दावे से पाकिस्तान में हड़कंप

एजेंसी / नई दिल्ली

पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को लेकर एक सनसनीखेज दावा सामने आया है। ब्राजील के पत्रकार और भू-राजनीतिक विश्लेषक पेपे एस्कोबार ने आरोप लगाया है कि जिनेवा दौरे के दौरान इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद ने कथित तौर पर मुनीर और पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल को निशाना बनाने की योजना बनाई थी। इस दावे के सामने आते ही पाकिस्तान में राजनीतिक और रणनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। हालांकि पाकिस्तानी अधिकारियों ने भी इसे निराधार बताया है। इसके बावजूद इस कथित साजिश के दावे ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नई बहस छेड़ दी है।
बता दें कि एस्कोबार ने राजनीतिक टिप्पणीकार मारियो नवाफल के पॉडकास्ट में दावा किया कि पाकिस्तानी सैन्य खुफिया एजेंसी को इस कथित योजना की ‘बेहद विश्वसनीय जानकारी’ मिली थी। उनके अनुसार, इसके बाद पाकिस्तान ने मध्यस्थों के माध्यम से इजरायल को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भेजी। उन्होंने यह भी कहा कि कथित योजना उस समय बनाई गई थी, जब पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल ईरान-अमेरिका शांति वार्ता से जुड़ी बैठकों के लिए स्विट्जरलैंड गया था।
साजिश की पुष्टि नहीं!
इजरायल की ओर से भी इस आरोप पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। स्विटजरलैंड या वार्ता से जुड़े अन्य देशों की सुरक्षा एजेंसियों ने भी ऐसी किसी साजिश की पुष्टि नहीं की। इसलिए फिलहाल मोसाद की कथित योजना को प्रमाणित तथ्य नहीं, बल्कि एक पत्रकार का अपुष्ट दावा ही माना जाना चाहिए।

अन्य समाचार