-अभी तो आयोजन अपने मध्य में भी नहीं पहुंचा है और उसके देश मैक्सिको के जीतने की संभावना भी कम नजर आ रही है।
-एक फिट बिकिनी में उसने लोगों को चौंका दिया।
अमिताभ श्रीवास्तव
अब जब बात टीवी समीक्षकों की चल रही है और वह भी खूबसूरत टीवी समीक्षकों की तो मेक्सिकन प्रस्तुतकर्ता वेनेसा हुप्पेनकोथेन को कैसे भुला दिया जाए, जिसने जोश में आकर कह दिया है कि हम विश्व कप जीतने वाले हैं। हालांकि, अभी तो आयोजन अपने मध्य में भी नहीं पहुंचा है और उसके देश मैक्सिको के जीतने की संभावना भी कम नजर आ रही है। बावजूद केवल नोक आउट दौर में पहुंचने पर उसका ऐसा कहना की लोगों को एक धोखे जैसा भी लगा है। ईएसपीएन मेक्सिको के लिए मॉडल और टीवी प्रस्तुतकर्ता रही हुप्पेनकोथेन वर्ल्ड कप को कवर कर में रही हैं। मेक्सिको अपने लीग में अव्वल है। मगर अभी मंजिल बहुत दूर है बावजूद उसने चुनौती देने वाला एक साहसी ट्वीट पोस्ट किया। उसने ट्वीट किया: ‘हम वर्ल्ड कप जीतने वाले हैं।’ हालांकि, हुप्पेनकोथेन शायद बस थोड़ी देशभक्ति और आशावाद दिखा रही हैं, लेकिन कई कमेंट्स में लोगों ने उन्हें बहुत गंभीरता से लिया है। एक यूजर ने लिखा: ‘मुझे पता है कि उत्साहित और बहकना मुश्किल है, लेकिन मुझे लगता है कि हर चीज में थोड़ी हकीकत होनी चाहिए। एक ने पोस्ट किया: ‘कृपया, वेनेसा, मेक्सिको के लोगों को धोखा मत दो!’ और तीसरे ने शायद यह भी नहीं देखा कि उसने क्या लिखा: ‘भगवान, तुम कितनी शानदार हो।’ ४१ वर्षीया इया समीक्षक के इंस्टा पर २.३ मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वह मेक्सिको सिटी में पैदा हुई थीं और उसने इसके पहले बड़ा आयोजन कवर किया था, २००८ के बीजिंग समर ओलंपिक्स में।
छुट्टी भी जरूरी है
अब इतने व्यस्त विश्व कप फुटबॉल के बीच छुट्टी मिलती है तो यह यूं ही बैठे-बैठे थोड़े ही न गवां दी जाएगी। मौज होगी, मस्ती होगी और सोशल मीडिया पर पोस्ट भी होगी। जी हां, खूबसूरत मॉडल, एंकर व कमेंटेटर डिलेत्ता लियोटा ने फुटबॉल विश्व कप के बीच अपने पैंâस को जिन तस्वीरों के दर्शन कराए वो हैरान कर देने वाली थीं। उसने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के साथ सोशल मीडिया फॉलोअर्स को पागल सा कर दिया। यह इतालवी फुटबॉल प्रस्तोता इस समय डीईजेडएन के साथ जुड़ी आई और अपने लंबे व्यस्तता भरे सीजन के बाद छुट्टी का आनंद ले रही है। यह खूबसूरत कमेंटेटर एक बच्चे की मां है, जिसने हाल ही में अपने दोस्तों के साथ यॉट किराए पर ली ताकि बालियरिक द्वीप के खूबसूरत समुद्र का पूरा अनुभव कर सकें। और वह लक्जरी बोट पर वापस जाते हुए एक फोटो में बेहद खूबसूरत नजर आईं। लीओटा लिवरपूल के फ्लॉप लॉरिस कारीउस की पत्नी हैं। हाल ही में इंस्टा स्टोरी पर उसने एक तस्वीर शेयर की जिसमें वह नाव की सीढ़ी पर चढ़ती नजर आ रही थीं। एक फिट बिकिनी में उसने लोगों को चौंका दिया। लीओटा अपने ९.४ मिलियन फॉलोअर्स को अपने समर एडवेंचर्स की अपडेट्स देती रही हैं। पिछले हफ्ते, उन्होंने मेक्सिको की अपनी हाल की यात्रा के दौरान वर्ल्ड कप के शुरुआती स्टेज कवर करने की कई तस्वीरें शेयर कीं थी। अपने फैंस को उसने कहा छुट्टी भी जरूरी है। हालांकि, विश्व कप चल रहा है और वह जल्द ही फिर से अपने काम पर लौटेगी।
