मुख्यपृष्ठखेलप्यार अभी बरकरार!

प्यार अभी बरकरार!

ब्रेकअप की खबर सिर्फ सोशल मीडिया की ‘हवा-हवाई’ निकली।

नई दिल्ली। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह इन दिनों आयरलैंड में बल्लेबाजों की गिल्लियां उड़ाने में जुटे हैं, लेकिन सोशल मीडिया ने उनकी लव लाइफ पर ही बाउंसर फेंक दी। देखते ही देखते अफवाह पैâल गई कि मॉडल समरीन कौर और अर्शदीप का ब्रेकअप हो गया है। दावा तो यहां तक कर दिया गया कि दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया। बस फिर क्या था, गॉसिप की पिच पर अफवाहों ने ताबड़तोड़ रन बनाने शुरू कर दिए। लेकिन पैâक्ट-चेक की गेंद आई तो पूरी कहानी क्लीन बोल्ड हो गई। सच्चाई यह है कि अर्शदीप और समरीन आज भी इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को फॉलो कर रहे हैं। यानी ब्रेकअप की खबर सिर्फ सोशल मीडिया की ‘हवा-हवाई’ निकली। आईपीएल २०२६ के दौरान दोनों कई बार एयरपोर्ट, टीम होटल और अन्य जगहों पर साथ दिखाई दिए थे। समरीन के पंजाब किंग्स की टीम बस में नजर आने की चर्चा ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं। फिलहाल, अर्शदीप का पूरा ध्यान आयरलैंड टी२० सीरीज और उसके बाद इंग्लैंड दौरे पर है। इसलिए अभी उनकी गेंदें जरूर स्विंग कर रही हैं, लेकिन रिश्ता बिल्कुल भी नहीं!

अन्य समाचार