मुख्यपृष्ठनए समाचारभाजपा के राजनीतिक मकसद के लिए तोड़े जा रहे हैं सांसद...रोहित पवार...

भाजपा के राजनीतिक मकसद के लिए तोड़े जा रहे हैं सांसद…रोहित पवार का गंभीर आरोप

सामना संवाददाता / मुंबई

भाजपा अपने राजनीतिक हितों को साधने के लिए विपक्षी दलों के जनप्रतिनिधियों को अपने साथ लाने की कोशिश कर रही है। केंद्र सरकार को डीलिमिटेशन और अन्य महत्वपूर्ण विधेयकों को पारित कराने के लिए अधिक सांसदों की आवश्यकता है, जिसके चलते विपक्षी दलों के सांसदों को तोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसा गंभीर आरोप राष्ट्रवादी कांग्रेस के विधायक रोहित पवार ने मोदी सरकार व भाजपा पर लगाया।
पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में वे बोल रहे थे। उन्होंने इसके बाद आयोजित प्रेस वार्ता में राज्य और देश के कई राजनीतिक मुद्दों पर भाजपा और सत्ताधारी गठबंधन पर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने पार्टी में संभावित टूट की अटकलों को खारिज करते हुए दावा किया कि उनकी पार्टी के सांसद किसी भी परिस्थिति में पार्टी नहीं छोड़ेंगे। रोहित पवार ने कहा कि भाजपा और शिंदे गुट के नेता उनके सांसदों के संपर्क में हो सकते हैं, लेकिन राष्ट्रवादी कांग्रेस के सांसद टूटने वाले नहीं हैं। रोहित पवार ने दावा किया कि राज्य भाजपा के एक बड़े नेता को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है, जबकि राज्य के एक अन्य नेता को महाराष्ट्र की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि हाल ही में दल बदल करने वाले छह सांसदों में से एक सांसद को केंद्र सरकार में मंत्री पद मिल सकता है।

अन्य समाचार