मुख्यपृष्ठखेलआउट ऑफ पवेलियन : दो बॉक्सर, एक हसीना!

आउट ऑफ पवेलियन : दो बॉक्सर, एक हसीना!

 अमिताभ श्रीवास्तव

बॉक्सिंग में एक बहुत रोमांचक जंग की तैयारी चल रही है। इस मेगा फाइट में जैंडर जायस और जैरॉन एन्निस आपस में भिड़ेंगे। मगर इनसे भी अधिक चर्चा है उस खूबसूरत हसीना की, जो इन दोनों की जंग में अपनी कला दिखाएगी। जी हां, इंफ्लुएंसर लॉरेन ब्लेक बौल्टिएर न्यूयॉर्क में जैंडर जायस और जैरॉन एन्निस की मेगा-फाइट के केंद्र में होंगी। इस शानदार मॉडल को डीएजेडएन के साथ अपना ड्रीम जॉब मिला है। उसे ब्रुकलिन में होस्टिंग का काम करने का मौका मिलेगा। लॉरेन का चयन होते ही वो खुशी से झूम उठी उसने कहा, मैं हमेशा से बॉक्सिंग की फैन रही हूं। इसलिए मैंने सभी महान खिलाड़ियों का देखा है। मैंने माइक टायसन और फ्लॉयड मेवेदर को देखा है मगर वहां मैं सिर्फ एक फैन के रूप में जाती थी। अब जब डीएजेडएन ने मुझसे संपर्क किया, मेरे ऑनलाइन कंटेंट और मेरी होस्टिंग एक्सपीरियंस को देखा तो मैं वहां जा पहुंचुंगी जो मेरा एक सपना था। लॉरेन बड़े मंच से अनजान नहीं हैं, उसने कई स्विमसूट कैटवॉक्स को कवर किया है। उसने कहा मुझे फैंस और फाइटर्स से बात करना और कवर करना पसंद है। जायस अपने यूनिफाइड डब्ल्यूबीए और डब्ल्यूबीओ सुपर-वेलटरवेट वर्ल्ड टाइटल्स की रक्षा करते हुए जैरॉन एनिस के खिलाफ लड़ेगा।
मैसी जैसा कोई नहीं!
इन दिनों विश्वकप फुटबॉल के साथ-साथ पूरी दुनिया में लियोनल मैसी की एक प्रतिमा की चर्चा ज्यादा है। सोशल मीडिया पर इस मूर्ति को लेकर मैसी के पैंâस गुस्सा हैं तो कुछ ऐसे भी हैं, जो इसे रोनाल्डो की एक अजीबो गरीब मूर्ति से तुलना कर रहे हैं। दरअसल, लियोनेल मैसी को एक और ८५ फिट ऊंची मूर्ति के साथ सम्मानित किया यह ऑन लाइन ट्रोल बनी हुई है। पैंâस ने पाटागोनिया में इस विशाल मूर्ति की तुलना उस क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बस्ट से की, जिसने २०१७ में इंटरनेट पर धूम मचा दी थी। यह मूर्ति कुट्राल कोल में स्थित है, जो पाटागोनिया का एक दूरस्थ शहर है। हालांकि, दोनों की तुलना करना बेकार है मगर मैसी की विशाल मूर्ति देखने लायक है। क्योंकि यह मैसी जैसी नहीं दिखती। एक पैâन ने मैसी की मूर्ति की तुलना २०१७ के कुख्यात क्रिस्टियानो रोनाल्डो बस्ट से की। उसने उन्हें एक के बगल में पोस्ट किया और वैâप्शन दिया ‘अपना फाइटर चुनो।’ एक ने पोस्ट किया, `दोनों ही बहुत खराब हैं।’ जबकि तीसरे ने लिखा, `दोनों भयानक हैं।’ रोनाल्डो की प्रतिमा मार्च २०१७ में मदीरा एयरपोर्ट पर अनावरण की गई थी और मीडिया ने इसे जल्दी ही ‘अजीब दिखने वाली’ और ‘असामान्य’ कहा।

अन्य समाचार