अपनी आगामी फिल्म ‘बेबी डू डाई डू’ के प्रमोशन में जुटीं हुमा कुरैशी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में ऐसा जवाब दिया, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया। उनसे पूछा गया कि अगर २४ घंटे के लिए किसी स्टार का इंस्टाग्राम अकाउंट इस्तेमाल करने का मौका मिले, तो वह किसे चुनेंगी? पहले तो हुमा ने थोड़ा सोचा, फिर मुस्कुराते हुए प्रियंका चोपड़ा का नाम लिया। जब उनसे इसकी वजह पूछी गई तो उन्होंने हंसते हुए कहा, ‘मैं बस देखना चाहती हूं कि उनके इंस्टाग्राम अकाउंट के अंदर क्या चल रहा है। वो बहुत कूल हैं।’ हुमा का यह मजाकिया जवाब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। फैंस भी उनके इस जवाब पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और दोनों अभिनेत्रियों के नाम को लेकर खूब बातें हो रही हैं।
