मुख्यपृष्ठनए समाचारयुवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही सरकार...टीईटी पेपर लीक पर भड़के...

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही सरकार…टीईटी पेपर लीक पर भड़के आदित्य ठाकरे…कहा-राजनीतिक दलों की तोड़-फोड़ में व्यस्त सरकार

`उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक से महाराष्ट्र में इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे राज्य की छवि धूमिल हुई है। क्या हर वर्ष युवाओं को केवल आंदोलन ही करना पड़ेगा? हमारे देश के युवाओं को अपने भविष्य के सपने देखने का अवसर आखिर कब मिलेगा? ऐसा सवाल भी उन्होंने उपस्थित किया।’

सामना संवाददाता / मुंबई

भाजपा को संविधान बदलने और राजनीतिक दलों को तोड़ने के बजाय बार-बार होने वाली पेपर लीक की घटनाओं को रोकने पर ध्यान देना चाहिए। भाजपा देश के भविष्य युवाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है। राज्य में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) का पेपर लीक होने के मामले को लेकर शिवसेना नेता व विधायक आदित्य ठाकरे ने ऐसा जोरदार हमला राज्य सरकार और भाजपा पर बोला है। उन्होंने लगातार हो रही परीक्षा पेपर लीक की घटनाओं पर गंभीर चिंता जताते हुए सरकार को घेरा है।
सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट करते हुए आदित्य ठाकरे ने कहा कि नीट का पेपर लीक हुआ, पिछले कुछ वर्षों में एमपीएससी परीक्षा से जुड़े पेपर लीक के मामले सामने आए और अब टीईटी का पेपर भी लीक हो गया। भाजपा को संविधान बदलने और राजनीतिक दलों को तोड़ने के बजाय बार-बार होने वाली पेपर लीक की घटनाओं को रोकने पर ध्यान देना चाहिए। देश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

अन्य समाचार