मुख्यपृष्ठखेलकप्तान है या कठपुतली?

कप्तान है या कठपुतली?

-इमरान का नाम आते ही बाबर हुए बेखबर!
लॉर्ड्स टेस्ट में पाकिस्तान की हार से ज्यादा अब एक कथित विवाद सुर्खियों में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले दिन लंच ब्रेक के दौरान स्काई स्पोर्ट्स ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के बेटों कासिम और सुलेमान का इंटरव्यू प्रसारित किया। दावा है कि इससे पीसीबी इतना नाराज हुआ कि उसने दूसरे सत्र में टीम को मैदान पर नहीं भेजने तक पर विचार किया! मामला तब और दिलचस्प हो गया जब हार के बाद बाबर आजम से इस कथित विवाद पर सवाल किया गया। कप्तान ने दो टूक कहा, ‘नहीं, मैंने ऐसी कोई बात नहीं सुनी।’ दोबारा पूछने पर भी उनका जवाब नहीं बदला। हेड कोच सरफराज अहमद ने भी यही कहा कि टीम को इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी और उस समय सभी खिलाड़ी लंच कर रहे थे। अब सवाल यही है कि अगर पीसीबी और इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के बीच इतना बड़ा मामला था, तो टीम के कप्तान और कोच इससे अनजान कैसे रहे।

अन्य समाचार