मुख्यपृष्ठखेलआउट ऑफ पवेलियन: ओह, जीत लौटानी पड़ी

आउट ऑफ पवेलियन: ओह, जीत लौटानी पड़ी

-अमिताभ श्रीवास्तव

दुनिया में ऐसा पहली बार हुआ और ऐसा होने के बावजूद जज्बा था कि मैदान छोड़ा नहीं और जीत भी हासिल की मगर इस जीत के बाद मच गया ऐसा बवाल कि उसे जीत लौटानी भी पड़ी, ऊपर से माफी भी मांगनी पड़ी। जी हां, यह हैरान कर देने वाली घटना है जिसमें हायरोक्स की स्टार जोआना विएट्रजिक ने बीजिंग में एक रेस के दौरान खुद को गंदा कर लेने के बावजूद प्रतिस्पर्धा जारी रखने पर मचे बवाल के बाद माफी मांगी है। २४ वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने हायरोक्स जैसी कठिन प्रतियोगिता के दौरान अपने पैरों से मल की धारा बहने के बावजूद अपना हौसला बनाए रखा था। विएट्रजिक ने हार मानने से इनकार कर दिया और पहले स्थान पर रहते हुए फिनिश लाइन पार की। लेकिन अपने प्रतिद्वंद्वियों के साथ प्रतिस्पर्धा जारी रखने के उनके पैâसले ने ऑनलाइन कड़ी आलोचना को जन्म दिया, जिसमें अन्य एथलीटों के लिए संभावित स्वास्थ्य जोखिमों के बारे में चिंताएं जताई गर्इं। विएट्रजिक ने अब सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा: बीजिंग में हुई दौड़ के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसके लिए मैं चीन के लोगों, अपने साथी प्रतियोगियों, दर्शकों और हायरोक्स के आयोजकों से तहे दिल से माफी मांगना चाहती हूं। इस घटना का फुटेज तेजी से ऑनलाइन पैâल गया, जिसमें एथलीट को रोइंग मशीन, स्लेज पुश और मेडिसिन बॉल थ्रो सहित इवेंट के कई हिस्सों में भाग लेते हुए दिखाया गया है।
जुट्टा की बैठ गई आवाज
ओलंपिक चैंपियन जुट्टा लीर्डम यूएस ओपन के मैच में अपनी पसंदीदा फाइनलिस्ट का समर्थन करने पहुंची थी, मगर उसकी आवाज ही खो गई। स्पीड स्केटर जुट्टा लीर्डम ने न्यूयॉर्क के फ्लशिंग मीडोज में आयोजित यूएस ओपन में भाग लेने के लिए आइस रिंक को छोड़कर टेनिस कोर्ट का रुख किया था। २७ वर्षीय डच स्टार महिला एकल फाइनल के लिए अपने मंगेतर जेक पॉल के साथ वहां पहुंची थी। फाइनल में एलेना रायबाकिना के खिलाफ एरीना सबलेंका का हौसला बढ़ाने के लिए। मगर अब उसने बताया कि वह खुल कर समर्थन नहीं कर पाई क्योंकि उसकी आवाज ही निकल नहीं रही थी। इस मैच में बेलारूसी खिलाड़ी सबालेंका लीर्डम के स्वर्ण पदक जीतने वाले कारनामों को दोहरा नहीं सकीं, क्योंकि उन्हें अपनी कजाखस्तानी टेनिस प्रतिद्वंद्वी से ४-६ ७-५ २-६ से हार का सामना करना पड़ा। लीर्डम की ओर से भी कोशिशों में कोई कमी नहीं थी, क्योंकि उन्होंने खुलासा किया कि टेनिस सुपरस्टार का समर्थन करते समय उनकी आवाज चली गई थी। लीर्डम ने अपनी यात्रा की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पेज पर साझा कीं, जिनमें एक दिन उन्होंने नीले रंग का क्रॉप टॉप और सफेद पतलून पहनी थी और दूसरे दिन जींस के साथ काले रंग का टॉप पहनकर अपने पेट का प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी पोस्ट को वैâप्शन दिया: ‘यूएस ओपन। हनी ड्यूसेस-चिकन और वैâवियार और खोई हुई आवाज।’

अन्य समाचार