हिमांशु राज़
साल 2025 के मनोरंजन कैलेंडर में अब जुड़ गया है नया विस्फोट — एजेंट चिंग्स अटैक्स! रणवीर सिंह, बॉबी देओल और स्रीलीला की त्रिकोणीय तिकड़ी लेकर आई है ऐसा एक्शन, ड्रामा और मसाला, जो दिल की धड़कन और स्क्रीन – दोनों को एक साथ बढ़ा देता है।ट्रेलर रिलीज के साथ ही इंटरनेट पर बवाल मच गया है। रणवीर सिंह, अपने अगली लेवल एनर्जी वाले अवतार एजेंट चिंग के रूप में दिखते हैं, जो हर सीन को आग लगा देता है। वहीं स्रीलीला का एजेंट मिर्ची अंदाज़, तीखी अदाओं और धमाकेदार स्टाइल से तापमान बढ़ा देता है। और फिर आते हैं बॉबी देओल – रहस्यमयी प्रोफेसर व्हाइट नॉइज़, जो कहानी में सनसनी घोल देते हैं।डायरेक्टर अटली का सिग्नेचर टच, ग्रैंड प्रोडक्शन डिजाइन, और थिरकने पर मजबूर कर देने वाले बीट्स ने इस एड फिल्म को सिनेमाई त्योहार बना दिया है। यह महज़ एक प्रमोशन नहीं, बल्कि एक पूरा एक्शन म्यूजिकल एक्सपीरियंस है — जिसमें हर फ्रेम में मसाले और मैडनेस की बरसात है।भटिंडा से बीजिंग तक… अब बस एक नाम गूंजेगा — एजेंट चिंग! एड फिल्म 19 अक्टूबर 2025 को रिलीज हो रही है, और वादा है – इसे देखने के बाद आप चिंग्स के दीवाने हो जाएंगे।
