मुख्यपृष्ठसमाचारमाफियाओं के राज रहने के विरोध में गयाजी में हाफ पैंट और...

माफियाओं के राज रहने के विरोध में गयाजी में हाफ पैंट और गंजी पहनकर ही नामांकन करने पहुंच गया निर्दलीय प्रत्याशी

अनिल मिश्र / पटना

बिहार प्रदेश के गयाजी शहर के सदर अनुमंडल पदाधिकारी के कक्ष में बिहार में कथित माफिया राज रहने के कारण एक निर्दलीय प्रत्याशी ने गंजी और हाफ पैंट पहनकर नामांकन किया। इस संबंध में पत्रकारों से सवाल पर उन्होंने कहा कि यह बिहार प्रदेश के गया जिले के बेलागंज विधानसभा क्षेत्र की सच्ची तस्वीर है।यहां के किसान गरीबी में जी रहे हैं, खेतों में सिंचाई की व्यवस्था नहीं है और उनके पास पहनने तक के लिए कपड़े तक नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वे इस बदहाली को बदलना चाहते हैं और बेलागंज को विकास की राह पर ले जाना उनका लक्ष्य है। दरअसल, आज शुक्रवार को गया जिले की बेलागंज विधानसभा सीट के लिए गयाजी शहर में सदर अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय में निर्दलीय प्रत्याशी राहुल रंजन कुमार ने हाफ पैंट और गंजी पहनकर नामांकन दाखिल कर सबको चौंका दिया। इस विधानसभा चुनाव क्षेत्र के लिए अपनी नामांकन करने दौरान उनकी गंजी पर भ्रष्टाचार और माफियाओं के खिलाफ नारे लिखे थे। इस संबंध में राहुल ने कहा कि वे जनता के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं, बदलाव ही उनका लक्ष्य है।इस बीच गया जिले के बेलागंज विधानसभा सीट के लिए अनोखा नजारा देखने को मिला। यहां से निर्दलीय प्रत्याशी राहुल रंजन कुमार ने हाफ पैंट और गंजी पहनकर नामांकन दाखिल किया। उनके इस अंदाज ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। राहुल रंजन की गंजी पर उन्होंने भ्रष्टाचार, हत्यारा, बालू माफिया, शराब माफिया जैसे शब्द लिखे थे और नीचे लिखा था- ‘बेलागंज आजादी का प्रणाम, बेला सलाम।’

अन्य समाचार