शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज क्रुंद्रा पर दर्ज ६० करोड़ रुपए की कथित धोखाधड़ी के मामले की जांच मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा कर रही है। हाल ही में शिल्पा का बयान दर्ज किया गया, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्होंने बेस्ट डील टीवी से ४ करोड़ रुपए बतौर सेलिब्रिटी फीस लिए थे। उन्होंने यह रकम उस समय ली जब वह कंपनी की डाइइक्टर थीं, लेकिन शिल्पा का कहना है कि यह फीस उन्होंने कंपनी के विज्ञापन में हिस्सा लेने के लिए ली थी। जनवरी २०१६ में उन्होंने डाइरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया था। एक अधिकारी के अनुसार, किसी कंपनी में डाइरेक्टर होकर उसी से फीस लेना कानूनी रूप से स्पष्ट नहीं है और यह ‘सब्जेक्ट टू इंटरप्रिटेशन’ है। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि अभिनेता अक्षय कुमार कभी इस कंपनी में शुरुआती इक्विटी होल्डर थे, लेकिन उनका संचालन में कोई हस्तक्षेप नहीं था।
