मुख्यपृष्ठनए समाचारभाजपा चोर और लफंगों की पार्टी, मोदी चोरों के सरदार! ... जलगांव...

भाजपा चोर और लफंगों की पार्टी, मोदी चोरों के सरदार! … जलगांव में संजय राऊत की जोरदार टिप्पणी

सामना संवाददाता / मुंबई
जलगांव लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र को भाजपा का गढ़ होने का दावा किया जाता है, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। भाजपा के लोगों ने यहां जनता को धोखा देकर जीत हासिल की है। भाजपा चोर और लफंगों की पार्टी है और उसके सरदार मोदी हैं, ऐसी धमाकेदार टिप्पणी शिवसेना नेता व सांसद संजय राऊत ने की है। संजय राऊत महाविकास आघाड़ी की ओर से जलगांव लोकसभा के उम्मीदवार करण पवार और रावेर लोकसभा के उम्मीदवार श्रीराम पाटील का नामांकन दाखिल कराने पहुंचे थे।
इस अवसर पर संजय राऊत ने कहा कि राज्य में महाविकास आघाड़ी आगे चल रही है। देश में भी ‘इंडिया’ गठबंधन को अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है इसलिए सत्ता परिवर्तन होना ही है। जनता नरेंद्र मोदी और बीजेपी की भूलों को नहीं भूलेगी। राज्य में मोदी की सभा को कोई भाव नहीं मिल रहा है। लोग समझ गए हैं कि मोदी और उनकी पार्टी कितनी धोखेबाज है, ऐसा हमला कल शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता व सांसद संजय राऊत ने बीजेपी पर बोला।
नरेंद्र मोदी, अमित शाह और उनके समर्थकों ने जनता को गुमराह और धोखा देकर जीत हासिल की है। बहरहाल, प्रदेश के साथ-साथ देशभर में माहौल तेजी से बदल रहा है। हम देख रहे हैं कि पूरा वातावरण बदलता जा रहा है। देश की जनता मोदी के धोखे और भूलों को नहीं भूलेगी। महाराष्ट्र में मोदी की सभाओं को जनता का प्रतिसाद नहीं मिल रहा है। सभा कब शुरू हुई, कब खत्म हुई, कब मोदी चले गए, किसी को पता नहीं। पिछले १० साल में मोदी की बनी हवा अब खत्म हो गई है। राज्य में अब महाविकास आघाड़ी आगे चल रही है। खानदेश की सभी सीटों पर महाविकास आघाड़ी के उम्मीदवार जीतेंगे, ऐसा विश्वास भी इस दौरान संजय राऊत ने जताया। लोकसभा चुनाव के बाद एकनाथ शिंदे का अस्तित्व महाराष्ट्र से खत्म हो जाएगा। कौन असंतुलित है और किसको क्या हुआ, यह ४ जून के बाद पता चलेगा। अमरावती में महाविकास आघाड़ी का उम्मीदवार ही जीतेगा। संजय राऊत ने यह भी कहा कि नवनीत राणा तीसरे नंबर पर होंगी। नरेंद्र मोदी सिंचाई घोटाले और शिखर बैंक घोटाले में ७० हजार करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप तब तक लगाते रहे, जब तक उनका गला नहीं फट गया। अब जब आरोपी भाजपा की वॉशिंग मशीन में हैं तो उन्हें शिखर बैंक घोटाले से क्लीनचिट मिल गई है। इससे पता चलता है कि मोदी कितने झूठे हैं और उनकी पार्टी कितनी धोखेबाज है। संजय राऊत ने यह भी माना कि मोदी झूठ बोलने वाले नेता हैं। ४ जून के बाद वे सत्ता में नजर नहीं आएंगे। सत्ता परिवर्तन हो जाएगा, ऐसा विश्वास भी उन्होंने जताया।

अन्य समाचार