मुख्यपृष्ठनए समाचारभाजपा के `जहर' ने ली पूरन कुमार की `जान'! ...दलित आईपीएस की...

भाजपा के `जहर’ ने ली पूरन कुमार की `जान’! …दलित आईपीएस की मौत पर भ़ड़के राहुल, भाजपा को सुनाई खूब खरी-खोटी

हरियाणा के आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार जी की आत्महत्या उस गहराते सामाजिक जहर का प्रतीक है, जो जाति के नाम पर इंसानियत को कुचल रहा है। जब एक आईपीएस अधिकारी को उसकी जाति के कारण अपमान और अत्याचार सहने पड़ें, तो सोचिए, आम दलित नागरिक किन हालात में जी रहा होगा।

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने हरियाणा के आईपीएस ऑफिसर पूरन कुमार की आत्महत्या मामले में भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ,आरएसएस पर हमला बोलते हुए कहा है कि उनकी नफरती सोच ने समाज में जहर भर दिया है, जिसके कारण दलित, मुस्लिम और आदिवासी न्याय की उम्मीद खोते जा रहे हैं।
बता दें कि पूरन कुमार रोहतक रेंज के आईजी पद पर तैनात थे। कुमार ने कथित तौर पर चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर खुद को गोली मार ली थी। मंगलवार को उनके कमरे से उनका शव बरामद किया गया था। जानकारी के मुताबिक उन्होंने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है जिसमें उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों के नाम लिखकर उन पर मानसिक उत्पीड़न और अपमान का आरोप लगाया है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म `एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, `हरियाणा के आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार जी की आत्महत्या उस गहराते सामाजिक जहर का प्रतीक है, जो जाति के नाम पर इंसानियत को कुचल रहा है। जब एक आईपीएस अधिकारी को उसकी जाति के कारण अपमान और अत्याचार सहने पड़े, तो सोचिए, आम दलित नागरिक किन हालात में जी रहा होगा। राहुल गांधी ने लिखा, ‘रायबरेली में हरिओम वाल्मीकि की हत्या, सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश का अपमान और अब पूरन जी की मृत्यु, ये घटनाएं बताती हैं कि वंचित वर्ग के खिलाफ अन्याय चरम पर है।

`भाजपा राज में मर गई न्याय की उम्मीद’
भाजपा-आरएसएस की नफरत और मनुवादी सोच ने समाज को विष से भर दिया है। दलित, आदिवासी, पिछड़े और मुस्लिम आज न्याय की उम्मीद खोते जा रहे हैं। ये संघर्ष केवल पूरन जी का नहीं, हर उस भारतीय का है जो संविधान, समानता और न्याय में विश्वास रखता है।’

अन्य समाचार