भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आमतौर पर शांत स्वभाव के लिए जाने जाते हैं, लेकिन मुंबई एयरपोर्ट पर उनका एक अलग रूप देखने को मिला। एयरपोर्ट के बाहर खड़े वैâमरामैन उनके रास्ते में आ गए, जिससे बुमराह नाराज हो गए और उन्हें हटने के लिए कहा। इस दौरान उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में बुमराह फोटोग्राफर्स से कहते दिखे कि उन्होंने किसी को बुलाया नहीं है और शायद वे किसी और सेलिब्रिटी का इंतजार कर रहे हैं। एक वैâमरामैन ने मजाक में कहा कि ‘आप तो बोनस में मिल गए,’ जिससे बुमराह और चिढ़ गए और बोले, ‘भाई, मेरी गाड़ी के पास जाने दो।’ बुमराह फिलहाल वनडे सीरीज से रेस्ट पर हैं और २९ अक्टूबर से शुरू होने वाली टी२० सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया जाएंगे। हाल ही में उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलते हुए ७ विकेट लिए थे।
