मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिधूमधाम से मनाई गई छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती

धूमधाम से मनाई गई छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती

सामना संवाददाता / मुंबई
महाराष्ट्र सहित पूरे देश के आराध्य छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती तिथि अनुसार २८ मार्च को देश के कोने-कोने में मनाई गई। इस क्रम में धारावी के ९० फीट रोड पर मनाई गई जयंती की चौतरफा चर्चा हो रही है। इस कार्यक्रम में बुजुर्ग-बच्चों व महिलाओं सहित छत्रपति शिवाजी महाराज के हजारों अनुयायियों ने हिस्सा लिया।
धारावी स्थित ९० फीट रोड पर गुरुवार को छत्रपति शिवाजी महाराज की भव्य जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन ‘आई भवानी शिव प्रजा सेवा संस्था’ के सौजन्य से किया गया था। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष श्रीधर घोगीकर व अधिवक्ता कृष्ण घोगीकर की देख-रेख में आयोजित इस भव्य-दिव्य कार्यक्रम में हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। संस्था के सचिव एड. कृष्ण घोगीकर ने बताया कि लगातार ९ वर्षों से तिथि के अनुसार २८ मार्च को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती यहां धूमधाम से मनाई जाती है। इस बार महिलाओं के लिए आयोजित हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा। कार्यक्रम में जरूरतमंद छात्रों को आवश्यक स्कूली सामग्री का वितरण भी किया गया। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में संस्था के अध्यक्ष श्रीधर घोगीकर, गिरिधर घोगीकर, शिवाजी धर्मकांबले, मनोहर धर्मकांबले व कृष्ण घोगीकर सहित अन्य लोगों ने काफी सराहनीय काम किया।

अन्य समाचार