मुख्यपृष्ठनए समाचारघबराए हुए हैं गुवाहाटी के गद्दार! ... राहुल गांधी पर बोलने का...

घबराए हुए हैं गुवाहाटी के गद्दार! … राहुल गांधी पर बोलने का कोई अधिकार नहीं :नाना पटोले

सामना संवाददाता / मुंबई
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के बीच भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी दल घबराए हुए हैं। वे अपनी हार के डर से बौखला गये हैं और निचले स्तर पर कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन की आलोचना कर रहे हैं। एकनाथ शिंदे को बीजेपी की कृपा की वजह से राज्य के मुख्यमंत्री का पद मिला है। बीजेपी जितनी चाभी भरती है मुख्यमंत्री शिंदे उतना ही बोलते हैं , लेकिन उन्हें कांग्रेस  पार्टी और राहुल गांधी के बारे में बात करते समय अपनी मर्यादा का उल्लंघन नहीं करना चाहिए। गुवाहाटी के गद्दारों को राहुल गांधी के बारे में बात करने का कोई अधिकार नहीं है। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले ने पलटवार करते हुए कहा है कि राहुल गांधी की आलोचना करने से एकनाथ शिंदे के माथे पर लगा विश्वासघात का ठप्पा नहीं मिटेगा।
राहुल ने जीता भारत का विश्वास
राहुल गांधी पर एकनाथ शिंदे के बयान पर संज्ञान लेते हुए नाना पटोले ने आगे कहा कि हमारे नेता ने पूरे देश की पदयात्रा करके पूरे भारत के लोगों से सीधा संवाद कर उनके विश्वास को जीतने का काम किया है। कन्याकुमारी से कश्मीर तक ४ हजार किलोमीटर की पैदल यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने सभी समुदाय के लोगों के दर्द को जाना। उसके बाद उन्होंने मणिपुर से मुंबई तक ६,७०० किलोमीटर की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की। राहुल गांधी ने गर्मी, बारिश और ठंढ की कोई परवाह नहीं की। वे सिर्फ देश की जनता के लिए चलते रहे। लेकिन एकनाथ शिंदे का राहुल गांधी के विदेश जाने और भारत जोड़ो यात्रा पर अकेले सितारे तोड़ने का बयान देना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
एकनाथ शिंदे ने दिया धोखा
पटोले ने कहा कि छल-कपट से सत्ता हासिल करने वाली भाजपा और उसके सहयोगी दल गांधी परिवार के त्याग, बलिदान और राहुल गांधी के बारे में क्या जानेंगे? कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एकनाथ शिंदे ने बीजेपी की मदद से शिवसेना को तोड़कर बाला साहेब ठाकरे को धोखा दिया।

अन्य समाचार