-दोषी सेक्स अपराधी को भेजे क्रिसमस संदेशों में बीट्रिस और यूजिनी की निजी तस्वीरें; नए दस्तावेजों ने शाही परिवार की मुश्किलें बढ़ाईं
– वर्ष २०११ और २०१२ के संदेशों में भेजी गर्इं पारिवारिक तस्वीरें
-एंड्रयू ने दावा किया था कि २०१० में एपस्टीन से सभी संबंध तोड़ लिए थे
-तस्वीरों का किसी अपराध में इस्तेमाल होने का प्रमाण नहीं, लेकिन संपर्क जारी रहने की पुष्टि
अमेरिका के कुख्यात यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से संबंधों को लेकर विवादों में घिरे ब्रिटेन के पूर्व प्रिंस एंड्रयू की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा सार्वजनिक किए गए एपस्टीन संबंधी दस्तावेजों से पता चला है कि एंड्रयू ने अपनी बेटियों प्रिंसेस बीट्रिस और प्रिंसेस यूजिनी की निजी तस्वीरों वाले क्रिसमस संदेश एपस्टीन को भेजे थे।
यह संपर्क उस समय भी जारी था, जब एपस्टीन नाबालिग से जुड़े यौन अपराध में दोषी ठहराया जा चुका था।
दस्तावेजों में मिले वर्ष २०११ और २०१२ के क्रिसमस संदेशों में बीट्रिस और यूजिनी की पारिवारिक तथा परोपकारी गतिविधियों से जुड़ी तस्वीरें शामिल थीं। एक तस्वीर में बीट्रिस को मोंट ब्लांक पर्वतारोहण अभियान के दौरान और दूसरी में यूजिनी को एक चैरिटी साइकिल कार्यक्रम में दिखाया गया था। उस समय दोनों राजकुमारियां वयस्क थीं।
एपस्टीन और प्रिंस एंड्रयू के बीच संदेशों का होता रहा आदान-प्रदान
नए रिकॉर्ड बताते हैं कि इसके बाद भी जेफरी एपस्टीन और ब्रिटेन के पूर्व प्रिंस एंड्रयू के बीच ईमेल और पारिवारिक संदेशों का आदान-प्रदान होता रहा। यह स्पष्ट करना जरूरी है कि बीट्रिस और यूजिनी की तस्वीरें किसी अश्लील गतिविधि से संबंधित नहीं थीं और न ही यह प्रमाण सामने आया है कि तस्वीरों का आपराधिक उद्देश्य से इस्तेमाल किया गया। विवाद इस बात पर है कि एक दोषी यौन अपराधी से दूरी बनाने का दावा करने के बावजूद एंड्रयू उसे अपने परिवार से जुड़ी निजी सामग्री भेजते रहे।
दस्तावेजों में एंड्रयू की पूर्व पत्नी सारा फर्ग्यूसन और एपस्टीन के बीच भी घनिष्ठ पत्राचार सामने आया है। फर्ग्यूसन ने एक समय एपस्टीन को अत्यंत उदार मित्र बताया था और उससे मिली आर्थिक सहायता के लिए आभार जताया था। बाद में उन्होंने उससे संबंध रखने को गंभीर भूल बताया, लेकिन नए ईमेल से संकेत मिलता है कि सार्वजनिक आलोचना के बाद भी संपर्क पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ था।
एंड्रयू लंबे समय से वर्जीनिया ज्यूप्रâे द्वारा लगाए गए यौन शोषण के आरोपों से इनकार करते रहे हैं। उन्होंने वर्ष २०२२ में ज्यूप्रâे के साथ दीवानी मुकदमे का अदालत के बाहर समझौता किया था, लेकिन किसी गलत काम को स्वीकार नहीं किया।
ब्रिटिश पुलिस जांच में जुटी
अब ब्रिटिश पुलिस एपस्टीन से गोपनीय सूचनाएं साझा करने और सार्वजनिक पद के कथित दुरुपयोग से जुड़े अलग आरोपों की भी जांच कर रही है। वायरल वीडियो में जिस खुलासे को नया बताया जा रहा है, उसकी मूल रिपोर्टें फरवरी २०२६ में सामने आई थीं। जुलाई में एपस्टीन प्रकरण और एंड्रयू के खिलाफ जांच दोबारा चर्चा में आने के कारण यह खबर फिर तेजी से प्रसारित हो रही है।
