मुख्यपृष्ठनए समाचारमोदी काल में लोकतांत्रिक मूल्यों का हो रहा पतन...आंदोलनकारियों को हटाना गलत......

मोदी काल में लोकतांत्रिक मूल्यों का हो रहा पतन…आंदोलनकारियों को हटाना गलत… जयंत पाटील का केंद्र पर हमला

सामना संवाददाता / मुंबई

पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को दिल्ली के जंतर-मंतर स्थित आंदोलन स्थल से हटाकर अस्पताल में भर्ती किए जाने के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता जयंत पाटील ने केंद्र सरकार की कार्रवाई पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताया। जयंत पाटील ने कहा कि सोनम वांगचुक पिछले २० दिनों से शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन कर रहे थे। उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाना समझ में आता है, लेकिन उनके साथ आंदोलन कर रहे समर्थकों को वहां से हटाने का कोई औचित्य नहीं है।
उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन करनेवालों के साथ इस तरह का व्यवहार उचित नहीं है। पाटील ने मांग की कि वांगचुक की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए उनकी पत्नी को अस्पताल में उनके साथ रहने की अनुमति दी जाए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में आवश्यक व्यवस्था करना केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है।

अन्य समाचार