मुख्यपृष्ठनए समाचारमहायुति सरकार में जनप्रतिनिधियों का हो रहा अपमान...शिवसेना विधायक भास्कर जाधव भड़के

महायुति सरकार में जनप्रतिनिधियों का हो रहा अपमान…शिवसेना विधायक भास्कर जाधव भड़के

-सांसद सुनील तटकरे को लगाई फटकार
-ऑनलाइन बैठक का लिंक जानबूझकर न देने का आरोप

सामना संवाददाता / मुंबई

शिवसेना के विधायक भास्कर जाधव ने दिशा समिति और सड़क सुरक्षा समिति की ऑनलाइन बैठक का लिंक समय पर नहीं मिलने पर जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर कड़ा सवाल उठाया। उन्होंने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई और बैठक की अध्यक्षता कर रहे सांसद सुनील तटकरे के सामने भी अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर की।
उनका आरोप है कि दिशा समिति की बैठक के लिए ऑनलाइन बैठक का लिंक उनको जानबूझकर नहीं दिया गया। विपक्ष की ओर से उठाये जा रहे सवालों से सरकार और सत्ताधारी दल डरते हैं। इसी वजह से विपक्ष के विधायक को भी महत्व नहीं दिया जा रहा है, बल्कि इस सरकार में उनका अपमान हो रहा है। बता दें कि रत्नागिरी-रायगड लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुनील तटकरे की अध्यक्षता में दिशा समिति और सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई थी। विधायक भास्कर जाधव का आरोप है कि दोपहर १२ बजे निर्धारित बैठक का ऑनलाइन लिंक उन्हें समय पर उपलब्ध नहीं कराया गया। वह करीब दो घंटे तक इंतजार करते रहे, लेकिन लिंक नहीं मिलने के कारण दिशा समिति की बैठक समाप्त हो गई। बाद में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में शामिल होते ही जाधव ने प्रशासन को आड़े हाथों लिया।

अन्य समाचार