सामना संवाददाता / नई दिल्ली
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने शनिवार को दावा किया कि सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने के बाद जंतर-मंतर पर मचे हंगामे के दौरान दिल्ली पुलिस ने उन्हें पीटा और हिरासत में लिया। साथ ही उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस सोनम वांगचुक को घसीटकर ले गई। अभिजीत दीपके ने कहा कि सभी पुलिस के गुंडे यहां पर आए, सोनम सर को घसीटकर गाली-गलौज करके ले गए। दीपके ने कहा कि यहां पर जितने भी छात्र थे, उनके साथ में भी मारपीट हुई थी। ये दिल्ली पुलिस नहीं है, आरएसएस के गुंडे हैं।
पुलिसवालों ने मुझे घसीटा, मारपीट भी की
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर दीपके ने कहा कि ६० साल के इंसान को यह लोग घसीटकर लेकर गए हैं। मैं विदेश से अपने देश में आया, क्या मैं कोई अपराधी हूं। मुझे इन लोगों ने सड़कों पर मारा, जब मैं चिल्ला रहा था तो इन लोगों ने मेरा मुंह दबाया। ये लोग बोल रहे थे कि इन्होंने हमसे कहा कि हम दिखाते हैं कि हम लोग क्या हैं। ये पुलिस नहीं ये आरएसएस के गुंडे हैं। सोनम सर को कहां पर लेकर गए हैं, इस बात की हमें कोई जानकारी नहीं है। आज जो भी हुआ है, इससे एक चीज साफ है कि नरेंद्र मोदी एक तानाशाह हैं।’
नरेंद्र मोदी एक तानाशाह
अभिजीत दीपके ने कहा, ‘नरेंद्र मोदी एक तानाशाह हैं और दिल्ली पुलिस इनकी गुंडागर्दी को आगे बढ़ा रही है। नरेंद्र मोदी की तानाशाही का जवाब इस देश की जनता को देना होगा। मैं पूरे देशभर के लोगों से अपील कर रहा हूं कि सोनम सर के सपोर्ट में आज शांतिपूर्ण प्रदर्शन करें। अभिजीत दीपके ने कहा कि अगर उन्हें लगता है कि सोनम सर को ले जाने से यह आंदोलन खत्म हो जाएगा तो वे गलतफहमी में हैं। हम यहीं रहेंगे और २० जुलाई को संसद तक मार्च करेंगे।
