मुख्यपृष्ठधर्म विशेषरामराज से जारी है दीपावली का पर्व

रामराज से जारी है दीपावली का पर्व

शीतल अवस्थी

हिंदू धर्म के कई त्योहार, जैसे दशहरा और दीपावली, भगवान राम की जीवन-कथा से जुड़े हुए हैं। श्री राम का जन्म त्रेता में हुआ था। आज के युग में श्री राम का जन्म, रामनवमी के रूप में और उनका राज्याभिषेक दीपावली के रूप में मनाया जाता है।
राजा दशरथ के तीन रानियां थीं: कौशल्या, सुमित्रा और कैकेई। श्री राम कौशल्या के पुत्र थे, सुमित्रा के दो पुत्र, लक्ष्मण और शत्रुघ्न थे और कैकेई के पुत्र भरत थे। कैकेई चाहती थी उनके पुत्र भरत राजा बनें, इसलिए उन्होंने राजा दशरथ द्वारा श्री राम को १४ वर्ष का वनवास दिलाया। श्री राम ने अपने पिता की आज्ञा का पालन किया। श्री राम, माता सीता और उनके भाई लक्ष्मण भी वनवास गए थे। मां सीता को वापस प्राप्त करने के लिए भगवान श्री राम ने हनुमानजी और वानर सेना की मदद से रावन के सभी बंधू-बांधवों और उसके वंशजों को पराजित किया था। अंतत उनकी अयोध्या वापसी हुई और अयोध्या में दीपावली मनाई गई। तब से हर वर्ष हिंदुस्थान में दीपावली का पर्व धूम-धाम से मनाया जाता है।

अन्य समाचार