मुख्यपृष्ठनए समाचारड्रग्स तस्करों ने अपनाया नया फंडा ...मुंबई की ब्लैक मनी, दुबई में...

ड्रग्स तस्करों ने अपनाया नया फंडा …मुंबई की ब्लैक मनी, दुबई में कर रहे हैं व्हाइट!

१०० करोड़ का माल जब्त
फिरोज खान / मुंबई
ड्रग्स तस्करी का ब्लैक मनी व्हाइट करने का धंधा जोरों पर चल रहा है। इसका नेटवर्क मुंबई से दुबई तक जुड़ा हुआ है। मुंबई के कुछ सफेदपोशों का भी पैसा एमडी ड्रग्स बनाने से लेकर सप्लाई करने तक लगता है, वहां से आई करोड़ों रुपए की कमाई को व्हाइट करने के लिए ब्लैक मनी हवाला के जरिए दुबई पहुंचती है और वहां से अलग-अलग फर्जी कंपनियों के नाम ट्रांसफर कर व्हाइट किया जाता है। इस काम का मास्टरमाइंड पैâसल जावेद शेख और अल्फिया पैâसल शेख द्वारा संचालित एक बड़े ड्रग तस्करी नेटवर्क से जुड़ी अवैध कमाई और मनी लॉन्ड्रिंग खुलासा हुआ है। पैâसल जावेद शेख दाऊद इब्राहिम का खास आदमी सलीम डोला के संपर्क में था और बड़े पैमाने पर ब्लैक मनी को व्हाइट करने का धंधा करता था। इस बात की खबर एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ईडी) को लगी तो बुधवार को मुंबई की आठ जगहों पर छापेमारी की गई। छापेमारी में वैâश, बीएमडब्ल्यू कार और ड्रग्स मिलाकर तकरीबन १०० करोड़ का माल जब्त किया है। कार्रवाई में पता चला है कि पैâसल जावेद शेख और उसकी पत्नी अल्फिया पैâसल शेख एक बड़े ड्रग तस्करी नेटवर्क से जुड़ी अवैध कमाई करते थे। जांच में सामने आया है कि पैâसल शेख, कुख्यात ड्रग सरगना सलीम डोला के माध्यम से एमडी ड्रग की खरीद कर रहा था। सलीम डोला लंबे समय से कानून प्रवर्तन एजेंसियों की निगरानी में है और उस पर मादक पदार्थों की तस्करी तथा अवैध नेटवर्क को फंडिंग करने के गंभीर आरोप हैं। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने उसकी गिरफ्तारी में मदद करने वाली सूचना पर इनाम की घोषणा भी की है।

अन्य समाचार