मुख्यपृष्ठसमाचारपोशाक गोदाम में लगी आग

पोशाक गोदाम में लगी आग

मथुरा। वृंदावन के रसिक बिहारी मंदिर के पास शनिवार दोपहर एक पोशाक के गोदाम में आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
अग्निशमन दल के आने से पूर्व क्षेत्रीय लोगों ने पानी के पाईप व मिट्टी से आग बुझाने की। बताते हैं आज सुबह वृंदावन स्थित मोटे गणेश जी मंदिर के पास बने पोशाक के गोदाम में आग लग गई। जिससे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। आग लगने की बात सुनकर आस-पास के लोग घटना स्थल पर पहुंचे बुझाने में जुट गए। क्षेत्रीय लोगों ने अपने अपने घरों की छतों पर चढ़कर भी गोदाम में लग रही आग को काबू पाने के लिए अपने अपने संसाधनों से पानी डाला। चूंकि गोदाम में पोशाक पैक करने के लिए गत्ते के कार्टून रखें थे। जिसके चलते आग कम होने का नाम नहीं ले रही थी। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस अग्नि कांड में लाखों रूपए की पोशाक जलकर खाक हो गई।

अन्य समाचार