नई दिल्ली। मैदान पर अपने बल्ले से बड़े-बड़े गेंदबाजों की रणनीति बिगाड़ने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा इन दिनों एक अलग वजह से सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक क्यूट वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ‘हिटमैन’ अपनी पत्नी रितिका सजदेह के आगे पूरी तरह क्लीन बोल्ड नजर आ रहे हैं। मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पद्मश्री सम्मान प्राप्त करने के बाद रोहित का यह वीडियो सामने आया। वीडियो में देखा जा सकता है कि रोहित पहले कार में जाकर अपनी पसंदीदा सीट पर बैठ जाते हैं। तभी रितिका वहां पहुंचती हैं और उसी सीट पर बैठने की इच्छा जताती हैं। प्यार भरे अंदाज में की गई इस छोटी-सी जिद को रोहित टाल नहीं पाते। कुछ ही सेकंड में रोहित सीट छोड़कर बाहर आ जाते हैं और रितिका को वहां बैठने का इशारा कर देते हैं। इसके बाद रितिका मुस्कुराते हुए उसी सीट पर बैठ जाती हैं। यह प्यारा पल वैâमरे में वैâद हो गया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर छा गया। पैंâस इस नोकझोंक को ‘रियल कपल गोल्स’ बता रहे हैं।
बॉक्स
कुछ ही सेकंड में रोहित सीट छोड़कर बाहर आ जाते हैं और रितिका को वहां बैठने का इशारा कर देते हैं।
