भारतीय टीम के सीनियर बल्लेबाज ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा एक बार फिर इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी को तैयार हैं और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले जमकर तैयारी कर रहे हैं। हाल ही में मुंबई के शिवाजी पार्क में उन्हें अभ्यास करते हुए देखा गया, जहां उन्होंने खूब पसीना बहाया। इसी दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटा बच्चा रोहित से मिलने पहुंचा, लेकिन सिक्योरिटी गार्ड ने उसे रोक दिया। यह देख रोहित नाराज हो गए और बच्चे को तुरंत छोड़ने को कहा। फिर उन्होंने उस पैâन को अपने पास बुलाया, जिससे वहां मौजूद लोग भावुक हो गए। एक और वीडियो में रोहित ने मुंबई इंडियंस की जर्सी पहने एक बच्चे को ऑटोग्राफ दिया और उसे प्यार से संभाला। उनके इस व्यवहार ने एक बार फिर पैंâस का दिल जीत लिया।
